स्टेट डेस्क/छिंदवाड़ा- जिले के जुन्नारदेव के समीप कट्टा नदी के पुल पर आज सुबह नदी पार करते समय नागद्वारी जा रहे भक्तों की कार बह गई। कार में पांच व्यक्ति सवार थे इसमें से चार व्यक्तियों को बचा लिया गया। एक व्यक्ति कार के साथ ही बह गया। जिसका रेस्क्यू किए जाने के प्रयास जारी है। सभी सवार नागपुर के निवासी बताए जा रहे हैं जो नागद्वारी मेले में जा रहे थे। पुल के ऊपर बाढ़ होने की अवस्था में भी उनके द्वारा कार निकालने का प्रयास किया गया जिसके कारण यह दुर्घटना होना बताई जा रही है।

मौके पर प्रशासन पुलिस और बचाव दल पहुंच गया है और बचाओ के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। आपको बता दें सभी भक्त नागपुर निवासी हैं। वाहन में 5 यात्री सवार थे। सभी यात्री कार के साथ बहे थे जिनमे से 4 को सुरक्षित बचा लिया गया है वहीं अन्य एक यात्री कार के साथ ही बह गया है जिसे बचाने के प्रयास चल रहे हैं।

KBP NEWS.IN
… जाहिद खान
9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    sixteen + two =