स्टेट डेस्क/छिन्दवाड़ा- स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ ने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुये जिला, प्रदेश व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें प्रेषित की है।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भारतवर्ष को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद कराने के लिये स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों को न्योछावर कर आजाद भारत के स्वप्न को कांग्रेस के महापुरुषों ने साकार किया। स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। देश को आजाद कराने में वीर सपूतों और स्वतंत्रता सेनानियों का महत्वपूर्ण योगदान है और उनके इस कृतित्व को कभी भुलाया नहीं जा सकता। श्री नाथ ने शहीदों को नमन करते हुये अपने शुभकामना संदेश के माध्यम से कहा कि आज की युवा पीढ़ी को आजादी की गाथा से अवगत कराया जाना चाहिये ताकि उनमें देश प्रेम की भावना जागृत हो।

नकुलनाथ ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें प्रेषित करते हुये कहा कि स्वतंत्रता दिवस के प्रात: काल में सूरज की किरणों से जिले, प्रदेश व देशवासियों के जीवन में नई, उमंग व ऊर्जा का संचार करेगा। कांग्रेस के महापुरुषों के योगदान व बलिदान से प्राप्त हुई आजादी को प्राप्त करने के लिये वर्षों संघर्ष किया तब जाकर आज हम स्वतंत्रता भारत के नागरिक हुये और सभी देश की आन,बान व शान तिरंगे के नीचे सामूहिक व एकजुटता के साथ खड़े होते हैं। उन्होंने राष्ट्रप्रेम का संदेश देते हुये कहा कि सभी झण्डा वंदन करें साथ ही हमारे शहीद स्वतंत्रता सेनानियों को याद करें और देश की रक्षा व सुरक्षा का संकल्प लें।

KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    11 + nine =