स्टेट डेस्क/छिंदवाड़ा – बीते दिन मुख्यमंत्री से मिले आश्वासन के बाद जिला प्रशासन के द्वारा दुष्कर्म के आरोपी के घर बुलडोजर का एक्शन देखने को मिला था। जिसमे चांद थाना क्षेत्र में विवाहिता से दुष्कर्म कर उसकी आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था। इसके बाद प्रशासन ने आरोपी का मकान ज़मीदोज़ कर दिया था। ये मामल अभी ठंडा भी नही हुआ था कि जुन्नारदेव से छेड़खानी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिसके बाद क्षेत्र की महिलाओं और युवतियों में दहशत का माहौल व्याप्त है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि कुछ मनचलों ने सरेरहा दो बहनों से छेड़खानी की, जिस पर एसपी के संज्ञान में मामला आने के बाद अपराध दर्ज किया गया। इसी के साथ अब सोशल मीडिया और छिंदवाड़ा के गलियारों में बुलडोजर कार्रवाई की मांग उठने लगी है। लोग कह रहे हैं कि ऐसे बदमाशों और दहशतगर्दों पर बुलडोजर कार्रवाई होना चाहिए, ताकी दोबारा कोई इस तरह की दहशतगर्दी करने का खयाल भी अपने मन में न लाए..! कोई ऐसी हिमाकत भी न करे..!

जानकारी के मुताबिक जुन्नारदेव में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहीं दो बहनों ने पुलिस को बताया कि, 22 अगस्त की रात वह जब मार्केट से लौट रही थी, तब स्कार्पियो सवार कुछ लड़कों ने उनके साथ गाड़ी अड़ाकर छेड़खानी की, इसके बाद वह अपनी जान बचाकर अस्पताल के अंदर चली गईं। जैसे तैसे अस्पताल के गार्ड ने उन्हें अपने घर तक सुरक्षित पहुंचाया।

FIR के लिए घंटों इंतेजार…
वहीं दोनों बहनें जब थाने पहुंची तो पुलिस ने दिनभर उनकी शिकायत पर कार्यवाही की बात करते हुए टाला मटोली करती रही। बाद में संबंधित परिवार ने एसपी से मामले की शिकायत की, उसके बाद जुन्नारदेव पुलिस ने मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए बदमाशों पर विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

इन बदमाशों पर बना मामला…
स्कार्पियो सवार वार्ड क्रमांक 10 निवासी 25 वर्षीय आयनिस चौकसे उर्फ विक्की पिता जितेंद्र चौकसे, 24 वर्षीय राजा पिता सुरेश यदुवंशी, 19 वर्षीय रोहित पिता नरेश आमरवंशी के खिलाफ धारा 78 (1) (आई), 79, 126 (2), 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने तीनो आरोपी पर मामला दर्ज कर मनचलों को गिरफ्तार कर लिया है।

KBP NEWS.IN
… जाहिद खान
9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    seven + 8 =