स्टेट डेस्क/छिन्दवाड़ा- भाजपा सरकार के द्वारा किसानों से की गई वादाखिलाफी व किसान विरोधी नीतियों के विरुद्ध कांग्रेस किसान न्याय यात्रा निकालेगी। जंगी प्रदर्शन कर किसानों को उनका हक व अधिकार दिलाने के लिये किसान हित में निकाली जाने वाली इस यात्रा की तैयारियों को लेकर लगातार बैठकों का दौर जारी है जिसमें किसान बढ़चढ़कर हिस्सा ले रहे।
आज उभेगांव क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी के अन्तर्गत ग्राम उमरहर व उभेगांव और राजीव कांग्रेस भवन में सम्पन्न हुई बैठक में किसानों ने सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ बिगूल फूंक दिया है। आयोजित किसान न्याय यात्रा में मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व सांसद नकुलनाथ भी सम्मिलित होंगे। यात्रा को लेकर जिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, क्षेत्रीय कांग्रेस व समस्त विधायक तैयारी में जुट चुके हैं।
KBP NEWS.IN
… जाहिद खान
9425391823








