लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ छत्तीसगढ़ में एफआईआर दर्ज हो गई है। राहुल गांधी पर अमेरिका में एक समुदाय पर विवादित टिप्पणी करने को लेकर यह FIR हुई है। इसके विपरित, बीते दिनों राहुल गांधी को लेकर भाजपा नेताओं द्वारा भी विवादित टिप्पणी की गई थी, जिस पर कांग्रेस ने कई जगह थानों में भाजपा नेताओं की शिकायत कर एफआईआर की मांग की थी, एफआईआर न होने की सूरत में आंदोलन और थाना घेराव की बात कही जा रही थी, यही बात छिंदवाड़ा कांग्रेस द्वारा भी की गई थी, लेकिन कांग्रेस औपचारिकता निभा कर शांत हो गई। कोई Fir दर्ज नहीं हुई..? अब ऐसे में राहुल गांधी पर FIR होने के बाद , यह चर्चा आम हो गई है कि कांग्रेस झुनझुना बजाती रह गई और राहुल गांधी पर एफआईआर दर्ज हो गई..!

स्टेट डेस्क – लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ छत्तीसगढ़ में एफआईआर हुई है। भारतीय जनता पार्टी की सभी पांच संभाग इकाइयों की जिला इकाई दुर्ग, रायपुर, जगदलपुर, बिलासपुर और सरगुजा की ओर से गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कराया गया है। अभी हाल ही में राहुल गांधी के अमेरिका प्रवास के दौरान दिए गए बयानों को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है। राहुल गांधी पर एक समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप है।

दरअसल अमेरिकी दौरे के दौरान राहुल गांधी ने सिखों को लेकर एक बयान दिया था। जिसे लेकर देश भर की सियासत गरमाई हुई है। बीजेपी नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी के बयान से सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। बीजेपी नेताओं की शिकायत पर दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर में राहुल गांधी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 299 और 302 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    2 × three =