स्टेट डेस्क/छिंदवाड़ा – छिंदवाड़ा में श्री गांधी गंज व्यापारी मंडल के चुनाव में आज नाम निर्देशन पत्र जारी करने के पहले दिन 24 प्रतिनिधियों ने कार्यकारिणी के 11 सदस्यों के लिए नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किये। वहीं अध्यक्ष पद हेतु चार नाम निर्देशन पत्र जारी किए गए। कार्यकारिणी के 12 सदस्यों ने निर्वाचन कार्यालय में नाम निर्देशन पत्र जमा किया, साथ ही अध्यक्ष पद के लिए जारी नाम निर्देशन पत्रों के विरुद्ध दो नाम निर्देशन पत्र जमा हुए।
चुनाव अधिकारी गोविंद चौरसिया ने बताया कि दिनांक 19 एवं 20 सितंबर को नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने एवं जमा करने की अंतिम तारीख है। सभी प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की जांच 21 सितंबर को की जावेगी एवं अंतिम सूची का प्रकाशन भी 21 सितंबर को ही कर दिया जाएगा। नामांकन पत्र की वापसी 22 एवं 23 सितंबर को की जा सकेगी तथा अंतिम सूची का प्रकाशन भी 23 सितंबर को ही कर दिया जावेगा। आवश्यकता पड़ने पर 27 सितंबर शुक्रवार को मतदान की प्रक्रिया संपन्न होगी।
KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391823









