आई स्पोर्ट्स अकादमी के 5 खिलाड़ी नेशनल चैंपियनशिप में दिखाएंगे अपना खेल का जौहर

स्टेट डेस्क/ छिंदवाड़ा – 30वी नेशनल थांगता मार्शल आर्ट चैंपियनशिप का आयोजन लक्ष्मीबाई नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ फिजिकल एजुकेशन यूनिवर्सिटी ग्वालियर में 4 से 7 अक्टूबर तक आयोजित की गई है।

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी/मार्शल आर्ट कोच योगेश रुखमांगद ने संक्षिप्त जानकारी देते हुए बताया कि जुन्नारदेव शहर के विद्या देवी शुक्ला महाविद्यालय में संचालित आई मार्शल आर्ट स्पोर्ट्स अकादमी के 5 मार्शल आर्ट खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय थांगता प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर नेशनल प्रतियोगिता हेतु सुनिश्चित कर लिया था। यह 5 खिलाड़ी 18 वर्ष से कम जूनियर बालक/बालिका वर्ग में अपने थांगता मार्शल आर्ट खेल का प्रदर्शन करेंगे। चयनित खिलाड़ी – 48 कि.ग्रा में दुर्गासाक्षी पिता संजय सिंह बैंस, – 44 कि.ग्रा. में आशना पिता जगदीश धुर्वे, -80 कि.ग्रा. में गुरवीर सिंह चुग पिता देवेंद्र सिंह, – 60 कि.ग्रा में सिमोन नागवंशी माता ज्याति नागवंशी, -75 कि.ग्रा. में जयंत पिता चंद्रकिशोर साहू का चयन किया गया।
कोलांचल के क्षेत्र में खेलों के प्रति आई मार्शल आर्ट स्पोर्ट्स अकादमी की लगातार सफलता पर अकादमी के अध्यक्ष निलेश शुक्ला दादा, उपाध्यक्ष नितिन अट्टा राजोरिया, आदिवासी विकास विभाग के जिला क्रीड़ा अधिकारी कप्तान अनुरोध शर्मा, सीईओ रश्मि चौहान, सीएमओ नेहा धुर्वे, अपिल समिति सदस्य पार्षद संजय जैन, जिला स्पोर्ट्स ग्रेपलिंग संघ के अध्यक्ष रोहित पोफली उपाध्यक्ष, विवेक चंद्रवंशी, वतन उपाध्याय ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में अच्छे परिणाम हेतु प्रोत्साहित किया।

KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    fifteen + 18 =