स्टेट डेस्क/छिंदवाड़ा – पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखने और मानव जीवन को संरक्षित करने के लिए हम सभी को एक जुट होकर अधिक से अधिक पौधों का रोपण करना होगा। पौधारोपण को बढ़ावा देने के लिए केंद्र शासन की पहल पर केन्द्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार छिंदवाड़ा द्वारा एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत रेल्वे कालोनी स्थित बाल उद्यान में शीशम, कटहल, करंज, अशोक, चीकू आदि पौधों का रोपण किया।
जिसमे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन के सदस्य सतेन्द्र ठाकुर, रेल्वे स्टेशन प्रबंधक हेमराज मीणा, प्रचार अधिकारी राम सहाय प्रजापति, सीएचआई आशीष अलक राज किशोर तिवारी, विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य स्यामल राम, दीपक राजपूत, जागेन्द्र सीलकी, साहेंद्र पाल, एनवायके के प्रतिनिधि राहुल बानिया, विनोद डेहरिया सहित गणमान्यजनों की उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी ने पौधों को संरक्षित रखने का संकल्प लिया।
प्रचार अधिकारी राम सहाय प्रजापति ने कहा की भावी पीढ़ी को सुरक्षित रखाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पेड़ लगाना चाहिए और उसका संरक्षण करना चाहिए। तभी हम अपने आने बाली पीढ़ी को सुरक्षित जीवन दे सकते हैं।
KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391823








