स्टेट डेस्क/ छिंदवाड़ा – छिंदवाड़ा के सांसद विवेक साहू को जान से मारने की धमकी दी गई है। उन्हें यह धमकी मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप कॉल पर दी गई है। जिसमें धमकी देने वाले ने सांसद से गाली गलौज भी की है। इसको लेकर छिंदवाड़ा पुलिस अलर्ट मोड पर है। पुलिस और साइबर टीम लगातार व्हाट्सएप कॉल की जांच में जुट गई है।

पुलिस अब पता लगा रही है कि, यह धमकी भरा व्हाट्सएप कॉल कहां से आया है। प्रथम दृष्टया इसमें पाकिस्तान का नंबर शो हो रहा है। लेकिन पुलिस इसकी भी जांच कर रही है कि पाकिस्तान का नंबर है या फिर इंटरनेट कॉल के जरिए यह धमकी दी गई है।

इस मामले में कोतवाली थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सांसद विवेक साहू द्वारा लिखित शिकायत की है। शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। साइबर टीम जांच में जुट गई है।

KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    three + 16 =