स्टेट डेस्क/छिंदवाड़ा – मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिला अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र जुन्नारदेव में गत 30 अक्टूबर को करन पिपरिया गुद्दम मेन रोड पर गांव के राजेश आहके पिता सावलाल आहके उम्र 37 निवासी ग्राम ढालापठार की लाश मिली है। जिसके चेहरे पर चोट लगी थी और खून निकल कर रोड पर बहा हुआ था। पुलिस और FSL टीम घटना स्थल पर पहुंच कर जांच शुरू की। पुलिस ने मामला अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना जुन्नारदेव में अप.क्रं.390/2024 धारा 103(1) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।
अंधे कत्ल के इस मामले में अज्ञात आरोपियों की पतासाजी हेतु टीम गठित की गई। टीम के द्वारा ग्राम ढालापठार में गोपनीय रूप से जानकारी प्राप्त की गई तो पता चला कि मृतक राजेश आहके का गांव की एक महिला के साथ कई सालो से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मृतक को आखरी बार उसके दोस्त दीपक आहके के साथ देखा गया था।

दीपक से जब घटना के संबंध में पूछताछ की गई तो उसने बताया कि रात मे महिला मृतक राजेश से मिलने आई थी, उसके कुछ समय बाद महिला का पति गंगालाल उइके अपने रिश्तेदार मामा भागचंद धुर्वे के साथ कुल्हाड़ी और डंडा लेकर आये और राजेश आहके के साथ मारपीट करने लगे तो, दीपक आहके वहां से थोड़ी दूर भाग कर चला गया। जब वापस आकर छुपके से देखा तो गंगालाल, राजेश आहके के चेहरे पर पत्थर पटक रहा था और उसका साथी भागचंद कुल्हाड़ी से राजेश आहके के चेहरे पर मार रहे थे। जिसे देख कर यह डर के कारण वह घटना स्थल से भाग गया था।
पुलिस ने जब गंगालाल उइके और उसके मामा भागचंद धुर्वे को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो दोनो ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुये बताया कि मृतक राजेश आहके का गंगालाल की पत्नी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मृतक राजेश आहके की भी शादी हो चुकी थी, लेकिन शादी के बाद भी वह गंगालाल की पत्नी से मिलकर बातचीत करता था। एक वर्ष पूर्व इसी बात को लेकर मृतक राजेश आहके और आरोपी गंगालाल उइके के बीच विवाद भी हुआ था।

29 अक्टूबर की रात गंगालाल उइके के घर उसका रिश्तेदार मामा भागचंद धुर्वे आया था। सभी लोग खाना खा कर सो गये थे। रात में गंगालाल की पत्नी मृतक राजेश आहके से मिलने चली गई थी, जब गंगालाल की नींद खुली तो वह अपने रिश्तेदार भागचंद धुर्वे के साथ डंडा और कुल्हाड़ी लेकर पत्नी को ढूंढने मेन रोड तरफ निकले। जहां पर गंगालाल ने अपनी पत्नी और राजेश आहके को साथ देखा तो उसने राजेश के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया और उसको रोड में गिरा कर, रोड किनारे पड़े पत्थरो से चेहरे पर पटक दिया और भागचंद ने कुल्हाड़ी से मृतक राजेश आहके के चेहरे पर दो –तीन बार मार कर हत्या कर दिये और वापस घर जाकर कुल्हाड़ी, डंडा घर में छुपाकर रख दिया।
पुलिस ने दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
इनकी रही सराहनीय भूमिकाः निरीक्षक राकेश बघेल थाना प्रभारी जुन्नारदेव, उप निरीक्षक संजय सोनवानी, मुकेश डोंगरे, पूनम उईके, प्र.आर. संदीप चौरसिया, आर.कपूरचंद पंद्रे, निलेश पाल, अनिल उइके, लखन धुर्वे, योगेश रघुवंशी, रामअवतार तिवारी, संतोष धुर्वे, की भूमिका रही है। पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस टीम को पुरूष्कृत करने की घोषणा की गई है।
KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391823








