स्टेट डेस्क/छिंदवाड़ा- छिंदवाड़ा जिले के चौरई विधानसभा क्षेत्र से पूर्व में विधायक रहे, चौधरी गंभीर सिंह का आज निधन हो गया है। वे लंबे समय से राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए थे। कांग्रेस में रहते हुए उन्होंने विधायक चुनाव जीता था। बीते लोकसभा चुनाव के समय उन्होंने भाजपा ज्वाइन की थी। उनके असामयिक निधन पर भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) के पूर्व महानिदेशक प्रो.संजय द्विवेदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है वे जुझारू किसान नेता और सामाजिक कार्यकर्ता थे। उनके निधन से छिंदवाड़ा जिले की राजनीति में जो शून्य पैदा हुआ है उसे भर पाना कठिन है।

प्रो. द्विवेदी ने उन्हें याद करते हुए कहा कि सितंबर माह में भाजपा नेता चौरई में आयोजित शिक्षक दिवस समारोह में श्री चौधरी का सान्निध्य मिला था। हमने काफी समय साथ गुजारा और बातें की।

14 सितंबर को वे छिंदवाड़ा की हिंदी प्रचारिणी समिति के ‘हिंदी दिवस समारोह’ में मुझे सुनने के लिए आए। उनकी आत्मीयता से मन भीग गया। वे इसी सप्ताह भोपाल आने वाले थे, बात हुई थी कि साथ बैठकर कुछ चर्चा करेंगे, किंतु नियति को कुछ और मंजूर था। प्रोफेसर द्विवेदी ने कहा कि उनका स्नेह मेरे प्रति अपार था। इस दुखद प्रसंग से मन व्यथित है।
KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391823









