स्टेट डेस्क/छिंदवाड़ा – गत 30 अक्टूबर को थाना हर्रई में सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला की मृत्यु स्वंय के घर के पीछे वार्ड क्र.01 करण पेट्रोल पंप के पास हर्रई में हुई है। संभवतः हत्या की गई है। सूचना पर थाना प्रभारी ओमेश मार्को घटनास्थल पर पहुंचे। जहां एक महिला विद्या बाई पति डोरीलाल राय उम्र 60 साल मृत अवस्था में स्वयं के घर के पीछे स्थित खेत में मिली। शव के सिर पर चोट का निशान होने से प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका व्यक्त की गई। इधर घर के पीछे ही खंतीनुमा नाला में मृतिका का पति डोरीलाल पिता लीलाधर राय उम्र 70 साल का शव भी प्राप्त हुआ।

जिसके सिर में चोट का निशान होना पाया गया। पूछताछ करने पर मृतक की पुत्री पार्वती पति ब्रम्हानंद सूर्यवंशी ने बताया गया कि, उसके भाई राधेश्याम राय व्दारा खेती एवं रूपये को लेकर विवाद कर पत्थरों से सिर पर चोट पहुंचाकर मृतक डोरीलाल राय एवं मृतिका विद्या बाई राय की हत्या की है।
पुलिस ने अपराध क्र.273/24 धारा 103(1), 238 बी.एन.एस. के तहत आरोपी राधेश्याम राय के विरूध्द मामला पंजीबध्द कर जांच मे लिया गया था।

पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री व अति.पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह के निर्देशन में तथा एसडीओपी अमरवाड़ा रवीन्द्र मिश्रा के मार्गदर्शन में एफ.एस.एल. टीम से घटनास्थल का विधिवत निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए एवं टीम गठित कर आरोपी राधेश्याम हिरासत में लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतिका विद्या बाई उसकी सोतेली मां है। पिता डोरीलाल व्दारा वर्ष 2023 में स्वयं की 3500 वर्ग फिट जमीन 09 लाख रूपये में बेचा था। जिसका हिस्सा पुत्र राधेश्याम को केवल 01 लाख 50 हजार रूपये देने से घर में विवाद होता रहता था। इसी के चलते 29 अक्टूबर की मध्य रात में भी आरोपी राधेश्याम व्दारा गौशाला खोलने की बात को लेकर पिता डोरीलाल राय एवं माता विद्या बाई राय से रूपये/पैसे की मांग की गई थी।

जिन्होने रूपये देने से इंकार करने पर विवाद हुआ और आरोपी राधेश्याम व्दारा पहले पिता के सिर में ईंट एवं पत्थर से चोट पहुंचाकर हत्या की गई और मां को भी सिर में पत्थर से चोट पहुंचाकर हत्या की गई। जिसके बाद पिता डोरीलाल के शव को छुपाने के उद्देश्य से घर के पीछे स्थित खंतीनुमा नाले में फेंकर घास-फूस से ढँक दिया गया था। आरोपी के बताये अनुसार घटना में प्रयुक्त पत्थर एवं घटना समय पहने कपड़ो को विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका: थाना प्रभारी हर्रई निरी.ओमेश मार्को,उ.नि.महेश अहिरवार,सउनि सोहेल खान,सउनि भद्दू सिंह मरावी,प्र.आऱ.429 विष्णु प्रसाद बघेल,प्र.आऱ.138 यशवंत मर्सकोले,चालक प्र.आऱ.01 विजेन्द्र,आर.448 आशीष साहू,आर.837 अनिल बघेल,आर.924 प्रदीप भलावी,आर.1067 सागर परवारी,म.आर.42 रक्षा बकोड़े की सराहनीय भूमिका रही।

पुरस्कृत होगी टीम: छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस टीम को पुरुस्कृत करने की घोषणा की गई

KBP NEWS.IN
… जाहिद खान
9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    one × 2 =