कथित रूप से पत्रकारिता की आड़ में पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र एवं अन्य स्थानो से महिला को बुलाकर देह व्यापार कराने वाले पत्रकार के घर रेड कार्यवाही की गई। रेड कार्यवाही के दौरान देह व्यापार में शामिल तीन पुरुष एवं एक महिला पकड़ी गई।

स्टेट डेस्क/सिवनी – सिवनी में विगत कुछ दिनी से सामाजिक संगठनों एवं स्थानीय व्यक्तियों के माध्यम से अनैतिक देह व्यापार की सूचना प्राप्त हो रही थी, सूचना को गंभीरता से लेते हुए 9 नवंबर को आर्चीपुरम बारापत्थर क्षेत्र में रेड की गई। मोहित यादव नाम का व्यक्ति जो संजय बघेल के घर पर किराये से रहता है। बाहर से महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार चलाने का काम कर रहा है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराते हुए नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति पूजा पांडे के मार्गदर्शन में महिला थाना प्रभारी निरीक्षक संदीपिका ठाकुर, थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश तिवारी एवं दोनो थानों के संयुक्त पुलिस बल को रेड कार्यवाही हेतु तैयार किया गया।

मुखबिर के बताये अनुसार आचीपुरम में जहां मोहित यादव रह रहा था। पुलिस के द्वारा दबिश दी गई, जहां कमरे में एक महिला और पुरुष आपत्तिजनक अवस्था में मिले। मोहित यादव स्वयं को पत्रकार बता रहा था और उसी मकान में रहकर पत्रकारिता की आड़ में देह व्यापार कर धंधा कर रहा था।

देह व्यापार के धंधे में मोहित यादव पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र एवं अन्य स्थानों से महिलाओं को बुलाकर उनको अपने घर पर ग्राहक उपलब्ध कराता था और ग्राहको से जो राशि देह व्यापार के लिए लेता था उसमें से आधी रकम देह व्यापार करने वाली महिला को देता था एवं आधी राशि स्वयं रख लेता था। रेड कार्यवाही के दौरान मौके पर आपत्तिजनक सामग्री एवं 48,500/- रूपये नगद एक कार, एक मोटर साइकिल, 05 मोबाईल जप्त किये गये है। आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियो के विरुद्ध देह व्यापार से संबंधित धाराओं पर
कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी
01- मोहित यादव पिता कंचन लाल यादव उम्र 32 साल निवासी ग्राम कंजई थाना डूंडासिवनी हाल निवासी आबीपुरन सिवनी
(उक्त आरोपी के विरुद्ध पूर्व से बलात्कार छेडछाड एवं मारपीट संबंधी तीन अपराध पंजीबद्ध है।)

02- राहुल सरकार पिता राजीव सरकार उम्र 24 साल निवासी 24 परगना हावडा पश्चिम बंगाल

03- प्रियंका तिवारी पिता महेन्द्र प्रसाद तिवारी उम्र 35 साल निवासी शास्त्री वार्ड बारापत्थर सिवनी।

जप्त सामग्री:
01- 48,500/-रुपये नगद

  1. देह व्यापार से सबंधित आपतिजनक सामाग्री एवं दवाईया, सी.पी.यू. की-बोर्ड एवं माउस कीमती करीबन 10,000/-रूपये
  2. 04- एक कार आई 20 MP22CA4171 कीमती लगभग 6 लाख रूपये
  3. एक मोटर साइकिल बजाज एवेजा क्रमांक MPO4YM0250 कीमती लगभग 90,000/- रुपये।

06- पांच एनराईड मोबाईल कीमती लगभग 50,000/- रूपये 107- प्रेस आईडी का माइक एवं प्रेस के तीन आईडी कार्ड

कुल मसरुका – 7,98,500/- रूपये

सराहनीय कार्य :- श्रीमति पूजा पांडे नगर पुलिस अधीक्षक सिवनी, निरीक्षक सतीश तिवारी, निरीक्षक संदीपिका ठाकुर, उनि राहुल काकोडिया, सउनि रामअवतार डेहरिया, प्रभार सुंदर श्याम, अभिराज ठाकुर म.प्रभार, मौरा शरणागत, आर. नितेश राजपूत, शिवम बपेल, अमित रघुवंशी, प्रतीक बघेल, इरफान म.आर. राखी डेहरिया, दीपाली बघेल, फरहीन का सराहनीय योगदान रहा।

KBP NEWS.IN
…वाहिद खान (सिवनी)

समाचार विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    fifteen + 11 =