स्टेट डेस्क/छिंदवाड़ा – महज़ दो दिन में जिले के विभिन्न तहसील मुख्यालयों एवं छिंदवाड़ा में रिकार्ड 800 ट्रैक्टर की सर्विसिंग कर महिन्द्रा ट्रैक्टर्स के डीलर, सतीजा मोटर्स प्रा.लि. ने एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। यह घोषणा आज शाम चंदनगींव स्थित सतीजा मोटर्स परिसर में आयोजित कार्यक्रम में संस्था के अधिकारी भानुप्रताप सिंह ने की। उन्होंने रिकार्ड से संबधित प्रमाण पत्र सतीजा मोटर्स के एम. डी. निकिश सतीजा को सौपा।

श्री सिंह ने कार्यक्रम में बताया कि ऐसी उपलब्धि, एशिया महाद्वीप में पहली बार दर्ज की गई है। सतीजा मोटर्स ने दो दिन में तहसील और जिला मुख्यालय में लगभाग 800 ट्रैक्टर की सर्विसिंग की।

एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड भारत के अलावा, वियत्तनाम इंडो चाईना के देश. लाओस, नेपाल जैसे देशों में ऐसे कीर्तिमान दर्ज करता है। संस्था के पास अलग अलग विधाओं में चालीस हजार प्रविष्टियां दर्ज है।

कार्यक्रम में सतीजा मोटर्स के एम.डी. निकिश सतीजा ने बताया कि इसके पूर्व हमने वर्ष 2021 में 600 ट्रैक्टर की सर्विसिंग का रिकार्ड बनाया था। उन्होंने आज की उपलब्धि का श्रेय सतीजा मोटर्स की टीम को दिया। कार्यक्रम में महिन्द्रा ट्रैक्टर के जावेद जी. संजय कुमार, मंयक मिश्रा, असलम खान, बालगोविद गुर्जर, लवकेश, हितेश सातपुते. प्रदुमन तिवारी उपस्थित थे। कार्यक्रम को लेकर भानु प्रताप सिंह ने क्या कहा आपको सुनाते हैं…

KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    13 − 2 =