स्टेट डेस्क/ छिंदवाड़ा – नेशनल चैंपियनशिप हेतु मध्य प्रदेश ग्रेपलिंग टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए शहर के विद्या देवी शुक्ला महाविद्यालय प्रांगण में संचालित आई मार्शल आर्ट स्पोर्ट्स अकादमी के 11 पहलवान खिलाड़ियों ने ऐतिहासिक जीत के साथ 20 मेडल पर अपना नाम दर्ज किया।
विजेता खिलाड़ी दुर्गासाक्षी बैस 2 गोल्ड, श्रेया केवट 2 गोल्ड, सोम विश्वकर्मा 2 गोल्ड, आशना धुर्वे 1 गोल्ड 1 ब्रॉन्ज, श्रृष्टि पांडे 1सिल्वर 1 ब्रॉन्ज, वरुण सल्लाम 1सिल्वर 1 ब्रॉन्ज, मनन मिश्रा 2 ब्रॉन्ज, यथार्थ मानकदिवे 2 ब्रॉन्ज, वेदीश भूमरकर 1 ब्रॉन्ज, कुशाल कुशवाहा 1 ब्रॉन्ज, नक्ष जैसवाल 1 ब्रॉन्ज, मो.आवान खान 1 ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया। इन सभी खिलाड़ियों ने आगामी 24 से 26 नवंबर तक आयोजित नेशनल ग्रेपलिंग चैंपियनशिप जम्मू कश्मीर में अपने-अपने आयु एवं वजन वर्ग में 7 गोल्ड 2 सिल्वर एवं 11 ब्रांच मेडल जीतकर मध्य प्रदेश को नेशनल चैंपियनशिप में तृतीय स्थान दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
यह ऐतिहासिक उपलब्धि जिले को गौरवान्वित करने वाली है। जब इन पहलवान खिलाड़ियों ने मेडल जीत कर जुन्नारदेव रेलवे स्टेशन पर आगमन किया तो अकादमी के पालक गणों, शहर के गणमान्य नागरिकों ने स्टेशन पहुंचकर सभी खिलाड़ियों को तिलक लगाकर, माला पुष्प-गुच्छ देखकर, मिठाई खिलाकर, बैंड बाजे के साथ स्वागत किया। इस गौरवान्वित पल को देखते हुए खिलाड़ियों और माता-पिता भावुक हो उठे। पहलवान खिलाड़ियों ने अपनी इस सफलता का श्रेय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मार्शल आर्ट कोच राष्ट्रीय निर्णायक योगेश रुखमांगद को दिया।
इस शानदार उपलब्धि पर स्पोर्ट्स अकादमी के अध्यक्ष नितेश शुक्ला, उपाध्यक्ष नितिन राजोरिया, आदिवासी विकास विभाग के जिला क्रीड़ा अधिकारी कप्तान अनुरोध शर्मा, कोषाध्यक्ष सरिता रुखमांगद, जिला ग्रैपलिंग संघ के उपाध्यक्ष विवेक चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सालोडे, अपील समिति सदस्य संजय जैन पार्षद अमित यादव, दीप्ति कांता साहू,सीमा चौरसिया, नीता कुरोलिया सहित अकादमी के समस्त पलक गणों ने हार्दिक बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया।
KBP NEWS.IN
जाहिद खान
9425391823








