स्टेट डेस्क/छिंदवाड़ा – देहात थाना पुलिस ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर परतला में विगत 19 नवंबर को वृध्द महिला के अंधे हत्याकांड का खुलासा किया है, पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

दरअसल देहात थाना अंतर्गत परतला निवासी समन सराठी ने विगत 20 नवंबर को देहात थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी मां सुंदर बाई सराठी विगत 18 नवंबर को घर से कहीं चली गई थी, जिसके बाद पतासाजी करने पर 19 नवंबर की सुबह 5 बजे परतला में ही एक होटल के सामने वह घायल अवस्था में मिली, जिसे इलाज हेतु जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया…जहां उनकी मौत हो गई।

इसी दौरान विगत 2 दिसंबर को गांगीवाड़ा निवासी कृष्णकुमार सूर्यवंशी ने देहात थाना आकर शिकायत दर्ज कराई कि गांगीवाड़ा के ही 22 वर्षीय रोहित परतेती ने उसके साथ मारपीट की है, शिकायत के बाद देहात पुलिस द्वारा रोहित को पूछताछ के लिए थाने बुलवाया गया। जहां पूछताछ के दौरान रोहित ने पुलिस को बताया कि जो भी उससे गाली गलौच करता है वह उसे मारता है…

तब पुलिस ने शक के आधार पर 19 नवंबर की घटना के बारे में भी उससे पूछताछ की, तो रोहित ने बताया कि छिंदवाड़ा से लौटते समय एक वृद्ध महिला उसे गाली बक रही थी, जिस कारण उसने उस वृध्द महिला को पत्थर से मारा था…रोहित के बयान के बाद देहात पुलिस ने घटनास्थल में लगे सीसीटीवी और परासिया रोड में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों को खंगाला, तो उसमें रोहित द्वारा हत्या को अंजाम देना पाया गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी रोहित को हत्या करने के अपराध में गिरफ्तार कर लिया।

इस अंधे हत्याकांड को सुलझाने में थाना प्रभारी जी.एस. राजपूत, उनि देवकरन डेहरिया, उनि रामकुमार बघेल, प्रआर. राजेन्द्र पाल, आर. सौरभ बघेल, आर. उमेश उइके, आर. ओमनरेश की विशेष भूमिका रही।

KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    eighteen − eight =