स्टेट डेस्क/ छिंदवाड़ा – सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन पर जल संसाधन विभाग के इंजीनियर के साथ गाली गलौज और मारपीट के आरोप भारी पड़ते दिखाई दे रहे हैं। प्रदेश में जगह जगह विधायक और उनके अन्य साथियों पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर, मध्य प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन द्वारा ज्ञापन सौंपे जा रहे हैं। इसी के तहत आज छिंदवाड़ा में भी संगठन ने ज्ञापन के माध्यम से एफ आई आर दर्ज करने की मांग की है। मांग के अभाव में काम बंद करने की चेतावनी भी दी गई है।

ये है पूरा मामला…
ज्ञापन सौंपते हुए संगठन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाते हुए बताया कि….
इंजीनियर आर.के. डेहरिया पर गत दिनांक 04.12.2024 को कार्यस्थल सिवनी ब्रांच केनाल की आरडी कि.मी. पर अतिएक्ट की मरम्मत / रिपेयरिंग कार्य कराया जा रहा था। इस दौरान सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन एवं उनके लगभग 20 से 25 साथी कार्यस्थल पर आये, और उनसे एवं निर्माण एजेंसी के इंजीनियर एवं अन्य स्टीफ के साथ अमर्यादित शब्दों का उपयोग कर मारपीट एवं मुनाझपटी की गई। साथ ही फोन से मुख्य अभियंता वैनगंगा जल संसाधन विभाग सिवनी के साथ भी अमर्यादित भाषा के साथ व्यवहार किया गया।

उन्होंने ज्ञापन में उल्लेख किया है कि उपरोक्त घटनाक्रम घटित होने के कारण विभागीय स्टाफ और फील्ड स्टाफ में भय व्याप्त है। यह घटना निर्मित होने के डर से कार्य पर रहकर कार्य कराने में असमर्थता जता रहे है। संगठन ने कहा कि ऐसी स्थिति में निपरिंग का कार्य कार्यस्थल पर रहकर कराया जाना संभव नहीं है। जिससे समय पर कृषको को सिंचाई के लिए नहर से पानी सप्लाई किया जाना कठिन होगा।

मध्य प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर संगठन ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि हमला करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि निर्माण कराया जाकर कृषकों को समय पर सिंचाई हेतु पानी पहुंचाया जा सके।

KBP NEWS.IN
… जाहिद खान
9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    15 − 13 =