स्टेट डेस्क/चांद – विश्व ध्यान दिवस के उपलक्ष्य में लोकशिक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश भोपाल के पत्रानुसार कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी गोपाल सिंह बघेल के मार्गदर्शन में शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चाँद में प्रभारी प्राचार्य गोविंद सिंह महड़ोले के नेतृत्व में सभी शिक्षकों व छात्रों ने ध्यान-योग कर सर्वधर्म प्रार्थना की।
कार्यक्रम प्रभारी राकेश कुमार मालवीय ने बताया कि विश्व ध्यान दिवस के उपलक्ष्य में प्रार्थना सभा के उपरांत छात्रों को ध्यान योग का महत्व समझाया गया। उन्हें अवगत कराया गया कि ध्यान योग से शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य लाभ होता है जिसमें चिड़चिड़ापन, गुस्सा आना, आलस होना, मन शांत न होना, आदि विकृतियों से छुटकारा में लाभ होता है। यह भारत की आदिकाल की स्वस्थ परंपरा रही है। ऋषि मुनि इस योग से ही अपने आत्मबल को बढ़ाया करते थे। इसके उपरांत ध्यान करने के आसन सुखासन-पद्मासन-सुखासन की मुद्रा से अवगत कराया गया। तदुपरांत सर्वधर्म प्रार्थना का गायन सभी ने मिल कर किया जिसमें प्रातः स्मरामि – सरस्वती वंदना – राम धुन – नाम धुन – व्यक्ति गत धार्मिक प्रार्थना – मौन प्रार्थना – व्ही शैल ओवर कम – हर वेश में तू गाया गया।
इस अवसर पर उच्च माध्यमिक शिक्षक सुश्री सपना पाटिल, पवन सिंह रघुवंशी, श्रीमती संध्या साहू, सुश्री वैदेही साहू, माध्यमिक शिक्षक राकेश कुमार मालवीय, श्रीमती स्वाति जैन, रामसिंह पंचेश्वर, रघुनाथ वर्मा, श्रीमती नीता भलावी, समीर कुरैशी , श्रीमती प्रार्थना जमहोरे, श्रीमती साहीन खान, श्रीमती काजल माहोरे, विवेक सनोडिया, आशाराम बंदेवार, श्रीमती मिताली रघुवंशी, श्रीमती माधुरी वर्मा, श्रीमती वैष्णवी चौहान, नेपाल चौरे, राजकुमार सोनी, पवन उइके, गौरव परतेती सहित छात्रों ने सहभागिता की। सभी छात्रों को नियमित 10 मिनट स्वयं के मूल्यांकन के लिए ध्यान करने हेतु प्रेरित किया गया। जिससे वह दिन भर में उसके द्वारा किये गए अच्छे – बुरे कार्यो की समीक्षा कर सुधार कर सके।
KBP NEWS.IN
… हरिओम रघुवंशी
9697376233
समाचार विज्ञापन के लिए संपर्क – 9425391823








