स्टेट डेस्क/छिन्दवाड़ा- अमरवाड़ा पुलिस ने दो बाइक चोर पकड़े हैं जिनके पास से 11 चोरी की बाइक बरामद की गई है। दरअसल पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ए.पी. सिंह द्वारा लगातार अपराधों की पतासाजी एवं अवैध कामों की रोकथाम हेतु लगातार निर्देश दिये जा रहे हैं। निर्देशानुसार अमरवाड़ा पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय करते हुये 02 आरोपी के कब्जे से कुल 11 मोटर सायकल बरामद करने में सफलता हासिल की है।
अमरवाड़ा पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि अमरवाड़ा से नरसिंहपुर रोड जेल तिराहा पर 02 व्यक्ति बिना नंबर की ग्रे रंग की होंडा साईन मोटरसायकल से घूम रहे हैं एवं लोगों को कम दाम में मोटरसायकल बेचने की बात कर रहे हैं, सूचना पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित की गई तथा पुलिस टीम द्वारा गवाहों की उपस्थिति में उक्त संदिग्ध दोनों व्यक्तियों को हिकमत अमली से पकड़ा गया।
उक्त दोनों व्यक्तियों से नाम पता पूछने पर अपना नाम नीरज नागवंशी पिता शिवकुमार नागवंशी उम्र 21 साल निवासी उमरिया (पढ़यार ढाना ) थाना अमरवाड़ा और दूसरे आरोपी की पहचान रोहित उर्फ रमेश चन्द्रपुरी पिता गुनाराम चन्द्रपुरी उम्र 34 साल निवासी ग्राम मोठार (दुर्गा चौक ) थाना देहात छिन्दवाड़ा के रूप में हुई। जिनके पास से मोटरसायकल के कोई भी दस्तावेज प्राप्त नहीं हुए। पुलिस द्वारा बारीकी से पूछताछ पर मोटर सायकल नागपुर एवं भोपाल से चोरी करना बताया गया। आरोपियों के कब्जे से कुल 11 मोटरसायकल अलग अलग कंपनियों की जप्त की गई है। आरोपीगणों के विरूद्ध धारा 35(ड) भा0ना0सुं0स0 / 303(2) भा0न्याय0सं0 का कायम कर विवेचना में लिया गया है तथा आरोपीगणों से और भी पूछताछ की जा रही है।
जप्त मोटरसायकल– (01) बिना नम्बर की एक काले रंग की स्पेलेन्डर मो0सा0 जिसका चैचिस नम्बर MBLHA10BWFHJ15596 , इंजन नम्बर HA10EWFHJ46053
(02)बिना नम्बर की काले रंग की स्पेलेन्डर प्लस मो0सा0 जिसका चैचिस नम्बर MBLHAW223P4C04301 , इंजन नम्बर HA11E7P4CO4118
(03) बिना नम्बर की काले रंग की स्पेलेन्डर प्रो मो0सा0 जिसका चैचिस नम्बर MBLHA10BFFHJ44919 , इंजन नम्बर HA10ERFHJ47186
(04)बिना नम्बर की काले रंग की स्पेलेन्डर प्लस मो0सा0 जिसका चैचिस नम्बर MBLHAR083 JHB07303 , इंजन नम्बर HA10AGJHBE9344
(05) बिना नम्बर की काले रंग की स्पेलेन्डर प्रो मो0सा0 जिसका चैचिस नम्बर MBLHA10 APCHFO1666 , इंजन नम्बर HA10EKCHF01611
(06) बिना नम्बर की काले रंग की पल्सर मो0सा0 जिसका चैचिस नम्बर MD2A11CZ6DCFA2818 , इंजन नम्बर DH101582DHZCDF66680
(07) बिना नम्बर की लाल रगं की पल्सर मो0सा0 जिसका चैचिस नम्बर MD2A11CZ1FWG13605 , इंजन नम्बर DHZWFG77384
(08) बिना नम्बर की काले रगं की पेशन प्रो मो0सा0 जिसका चैचिस नम्बर MBLHA10AWCHM809 , इंजन नम्बर HA10 ENCHM62616
(09) बिना नम्बर की सफेद रंग की एक्टिवा स्कूटी मो0सा0 जिसका चैचिस नम्बर ME4JF507JHU546391 , इंजन नम्बर JF50EU5546375
- एक बिना नम्बर की नीले रंग की सी0डी0डीलक्स मो0सा0 जिसका चैचिस नं0 MBLHAR232JHG10812 व इंजन नम्बर HA11ENJHG27167
- बिना नम्बर की ग्रे रंग की होन्डा साईन मो0सा0 जिसका चैचिस नम्बर ME4JC65DGKD051866 , इंजन नम्बर C65ED0108936
इनकी भूमिका रही सराहनीय- थाना प्रभारी अमरवाड़ा निरीक्षक राजेन्द्र धुर्वे, उपनिरीक्षक विजेन्द्र मार्को, सउनि करतारसिंह बघेल, प्र.आर. रामगनेश तिवारी,प्र.आर. जयसिंह बघेल, प्र.आर. प्रवीण श्रीवास्तव, आरक्षक अभिषेक बघेल, आरक्षक महेश उइके, सैनिक देवेन्द्र सूर्यवंशी की विशेष भूमिका रही ।
KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391823








