स्टेट डेस्क/छिन्दवाड़ा- जन अभियान परिषद छिंदवाड़ा द्वारा आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला में प्रमुख कलाकार शासकीय कला पृथक दल सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई. आदर्श ग्राम पंचायत की स्थापना हेतु नशा मुक्त ग्राम पंचायत पुरस्कार के बारे में भी जानकारी दी गई. जिसमें जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री जैन, विनोद तिवारी एवं मुख्य वक्ता के रूप में डॉक्टर gemini उपस्थित रहे।

इधर मुख्यमंत्री जन कल्याण शिविर गांधीगंज छिंदवाड़ा में भी शासकीय कला पृथक दल सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा नशा मुक्ति अभियान अंतर्गत नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई. नशा मुक्त भारत, नशा मुक्त मध्य प्रदेश, नशा मुक्त छिंदवाड़ा, नशा मुक्त समाज निर्माण में सहयोग की अपील की गई. कार्यक्रम में कलाकार सुखसागर सुरेश कुमरे एवं कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र पाल प्रमुख कलाकार द्वारा किया गया. सभी शिविरों में नशा मुक्ति का प्रचार प्रसार विभाग द्वारा किया जा रहा है.

KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    four × one =