स्टेट डेस्क/छिन्दवाड़ा- मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जिला छिंदवाड़ा के जिला अध्यक्ष सतीश गोंडाने द्वारा बताया गया कि मध्य प्रदेश के समस्त कर्मचारी संगठनों के सामूहिक संगठन संयुक्त मोर्चा के माध्यम से कर्मचारियों की 51 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन कलेक्टर छिंदवाड़ा के माध्यम से मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन एवं माननीय मुख्य सचिव महोदय मध्य प्रदेश शासन सौपा गया । ज्ञापन सोपे जाने के पूर्व काफी संख्या में कर्मचारी गण कलेक्ट्रेट के सामने स्थित ग्राउंड में उपस्थित हुए संघ के जिलाध्यक्ष सहित कर्मचारी संगठनों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी ने सभी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए संयुक्त मोर्चा द्वारा जारी आंदोलन में पूरी तन्मयता से शामिल होकर आंदोलन को सफल बनाने का आग्रह किया साथ ही निवेदन किया कि सभी एकजुट रहे और जो कर्मचारी की 51 सूत्रीय मांग जो की सभी संवर्गों की है उसको शासन स्तर से मान्य करने के लिए निरंतर आयोजित आंदोलन में शामिल होकर मांग को पूर्ण करने में अपना सहयोग प्रदान करें।
ज्ञापन के दौरान मोर्चे के जिला अध्यक्ष सतीश गोंडाने द्वारा सभी से अनुरोध करते हुए आंदोलन के समय संबंध में अवगत कराया कि यह कदम कर्मचारियों के अधिकारों और प्रदेश के प्रशासनिक सुधार के लिए हमारे सामूहिक प्रयास का हिस्सा है उन्होंने कृषि विभाग वन विभाग महिला बाल विकास पशु चिकित्सा विभाग स्वास्थ्य विभाग दैनिक वेतन भोगी स्थाई अस्थाई कर्मचारी सचिव अंशकालीन कर्मचारी तहसीलदार राजनीतिक शिक्षा पटवारी शिक्षा विभाग शिक्षकों अतिथि शिक्षक आउटसोर्स कर्मचारी सहित 53 सूत्री मांगों के बारे में बताते हुए प्रमुख मांगों में से पदोन्नति संबंधी मांगों के के मुद्दे पर बताते हुए उन्होंने बताया कि 2016 से रुकी पदोन्नतियों को शीघ्र लागू कराए जाने ,पुरानी पेंशन बहाल किए जाने शिक्षकों को नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठा देने एवं शिक्षकों की सभी प्रकार की मांग पूर्ण करने लिपिको मंत्रालय के समय मान वेतनमान देते हुए, उनके ग्रेड पे में सुधार किए जाने बीट कर्मचारियों के पदनाम परिवर्तित किए जाने पंचायत सचिव चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पटवारी कृषि विभाग के कर्मचारी वन विभाग के कर्मचारी कोटवार स्थाई कर्मी दैनिक वेतन भोगी अंशकालीन कर्मचारी की मांगों को प्रमुखता से निराकरण के संबंध में राज्य शासन से अनुरोध किया गया साथ ही आठवे वेतन आयोग अतिथि शिक्षक कर्मचारी एवं पेंशनरों के महंगाई भत्ते को शीघ्र निराकरण का निवेदन किया गया उन्होंने यह भी कहा कि इन मांगों में कई आर्थिक और गैर आर्थिक बिंदु शामिल है जो सभी कर्मचारियों की भलाई और प्रदेश की प्रगति से सीधे जुड़े हुए हैं साथ ही उन्होंने बताया कि हम सरकार से निवेदन करते हैं कि संघ की 51 सूत्रीय मांगों को गंभीरता से लिया जाए और शीघ्र समाधान प्रदान किया जाए सरकार का सकारात्मक रवैया केवल कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाएगी बल्कि प्रदेश की सेवा में हमारी क्षमता और योगदान को भी नहीं ऊंचाइयों पर ले जाएगा हमारी मांगे जायज है और कर्मचारियों की दशा सुधारने के लिए अत्यावश्यक है।
छिंदवाड़ा जिले में ज्ञापन को सफल बनाने के लिए जिला अध्यक्ष मध्य प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ एवं संघ में शामिल संगठन के जिला अध्यक्ष क्रमशः दिनेश ठाकुर, श्रीमती मालती सिंगारे, श्रीमती माया धुर्वे, प्रमोद कुमार शर्मा, TR ठाकरे, सजीर कादरी, रवि विश्वकर्मा, हेमंत चाद, संजीव कपाले, नारायण ढाकने, श्याम कावेरी, अजय डेहरिया, राजेश जैन, संजय शुक्ला, किशोर साहू, आदेश सूर्यवंशी, डॉक्टर नागेंद्र सूर्यवंशी, वीरेंद्र मालवी, दिनेश डेहरिया, शोभित श्रीवास्तव, धर्मेंद्र सूर्यवंशी, मतीन कुरेशी, Dr salwar, आरिफ कुरैशी, जयेश भारद्वाज, राजीक कुरैशी, दीपक भारती, जीपी सोनी, मुकेश खरे, विनोद कुमार मुंगेर, संजय नारनवारे, संजय भावरकर, रमेश शर्मा, संजय डेहरिया, भवानी प्रसाद, किशोर साहू, नवनीत आचार्य, विनोद डेहरिया, श्रीमती उषा पाल, देवी सिंह राजपूत, नीरज गोदरे, दयानंद डेहरिया, संजीव कपाले, शशि कुमार तिवारी, मीर जाहिद अली, वकील खान, महेश भादे, प्रशांत घौगे, विनोद मालवीय, तुकाराम दुर्गे, चरपे जी, एमपीडब्ल्य बृजेंद्र भारद्वाज संगठन में शामिल अन्य पदाधिकारी Hemant Patil, भीम अहिरवार, राजेश साहू एवं सौरभ भार्गव का योगदान रहा।
KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391823








