स्टेट डेस्क/छिंदवाड़ा- मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत छिंदवाड़ा से 200 यात्री रामेश्वरम तीर्थ की यात्रा के लिए रवाना हुए छिंदवाड़ा रेलवे स्टेशन पर तीर्थ यात्रियों की ट्रेन को सांसद विवेक साहू ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके पूर्व बोगियों में पहुंचकर सांसद श्री साहू ने श्रद्धालुओं का पुष्पहारो से स्वागत किया और सुखद एवं मंगलमय में यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी। तीर्थ दर्शन यात्रा में छिंदवाड़ा पांढुर्णा जिले के श्रद्धालु रवाना हुए हैं। इस अवसर पर मंडल के अध्यक्ष सौरभ ठाकुर, अंकुर शुक्ला, सत्येंद्र ठाकुर एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
सांसद ने कहा कि जो वृद्धजन किसी कारणवश धार्मिक तीर्थ यात्रा पर नहीं जा पाए उनके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव द्वारा तीर्थदर्शन योजना के अंतर्गत निःशुल्क ट्रेन से यात्रा करवा रहे हैं। मध्य प्रदेश देश में पहला राज्य है जहां हवाई और ट्रेन सेवा के माध्यम से वरिष्ठ जनों को निःशुल्क तीर्थ यात्रा कराई जा रही है।
KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391823








