स्टेट डेस्क/ मुरैना – शादी के तीन साल बाद ससुराल वालों ने गर्भवती महिला को डंडे से पीटा और कुएं में फेंक दिया। घटना जिले के रहूगांव में 14 जनवरी की है। अंजू शर्मा (27) का आरोप है कि मायके जाने के विवाद पर संक्रांति को पति, सास-ससुर और देवर ने पहले डंडे से पीटा फिर पास के ही कुएं में फेंक दिया। वह 12 घंटे कुएं में पड़ी रही।

सुबह उसकी आवाज सुन ग्रामीणों ने उसे निकाला। सबलगढ़ टीआई का कहना है कि गिरने की बात स्पष्ट नहीं है, कुएं में धक्का दिया होता तो महिला बचती नहीं, मारपीट के निशान हैं, संभवतः वह रस्सी से खुद उतरी हो, आरोपियों को तलाश रहे हैं।

FIR में कुंआ गायब…

एफआइआर के अनुसार, अंजू के पति कुलदीप, ससुर रामप्रसाद, सास प्रीति और देवर संदीप ने दहेज में 5 लाख नकद और कार को लेकर मारपीट की। घटना का वीडियो सामने आने के बाद भी कुएं की बात का उल्लेख नहीं है।

KBP NEWS.IN

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    eleven + nine =