स्टेट डेस्क/छिन्दवाड़ा- छिंदवाड़ा महिंद्रा ट्रैक्टर्स खरीदने वालों के लिए डीलर सतीजा मोटर्स ने उपहारों की बौछार की है। सतीजा मोटर्स में हर सौ ट्रैक्टर की बिक्री पर लकी ड्रॉ निकाला जाएगा, कुल पांच बार लकी ड्रॉ निकाले जाएंगे। आज चंदनगाव स्थित सतीजा मोटर्स के शोरूम में ग्राहकों और कंपनी के अधिकारियों की उपस्थिति में लकी ड्रॉ निकाला गया। सतीजा मोटर्स के मैनेजर शैलेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि निकाले गए लकी ड्रॉ में जिले के विभिन्न तहसीलों के ग्राहकों को मोटर साइकिल से लेकर फ्रिज, एल ई डी टीवी से लेकर मोबाइल मिक्सर प्रदान किए गए।

उक्त पुरस्कार कंपनी के अधिकारी के हस्ते प्रदान किये गये। जोनल हेड रमेश राठौर ने जिन भाग्यशाली ग्राहकों को लकी ड्रॉ में मोटर साइकिल मिली है,

उनमें बारहबिरयारी के कन्हैया उईके , भंडारगोनंदी के हर्षद ठाकरे , रोहानाकला के यजुवेंद्र, महिलझिर के किशनलाल अहिरवार, रीधौरामाला के अतुल पावर का समावेश है। इसी तरह दर्जनों ग्राहकों को लकी ड्रॉ के माध्यम से गैस ,एल ई डी टीवी, मोबाइल की सौगात मिली।

KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    nine + 13 =