स्टेट डेस्क/पांढुर्णा, छिंदवाड़ा – पांढुर्णा के युवा प्रतिभाशाली छात्र दर्शन तहकित का चयन विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2025 के राष्ट्रीय स्तर पर हुआ है। इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में दर्शन “कृषि में उत्पादकता बढ़ाने” (Enhancing Productivity in Agriculture) विषय पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में 11 जनवरी को भारत मण्डपम नई दिल्ली में आयोजित किया गया।
दर्शन तहकित, दिलीप तहकित और श्रीमती जयश्री तहकित के पुत्र हैं। उनका यह चयन न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे पांढुर्णा और छिंदवाड़ा जिले के लिए गर्व का विषय है। दर्शन ने अपने विषय चयन और मेहनत से यह उपलब्धि प्राप्त की है, जो कृषि क्षेत्र में नवाचार और सुधार लाने की उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। वर्तमान में दर्शन बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी से कृषि विज्ञान के चतुर्थ वर्ष के छात्र है।

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2025 का उद्देश्य भारत के युवाओं को सशक्त बनाना और उनके विचारों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति से यह आयोजन और अधिक प्रेरणादाय बना। दर्शन तहकित की यह उपलब्धि युवाओं के लिए एक प्रेरणा का कार्य करेगी। दर्शन ने अपनी इस सफलता का श्रेय माता ,पिता, गुरुजनों तथा मामा रत्नाकर आवारे को दिया।
KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391823








