स्टेट डेस्क/भोपाल – विदिशा जिले के सिरोंज स्थित कोचिंग में पढ़ाने वाले एक शिक्षक पर स्कूल में ही पढ़ने वाले छात्रों से अप्राकृतिक कृत्य करने पर पांच एफआईआर दर्ज की गई है।

इस मामले की खबर फैलते ही थाना परिसर में भीड़ लग गई और छात्रों के पालक थाना परिसर में अपना दुखड़ा बयान करते दिखाई दिए। आरोपी शिक्षक द्वारा यह कृत्य लंबे समय से किया जा रहा था।

जिसकी बीते दिन खबर फैली और फिर पांच बच्चों के परिजन सामने आए और रिपोर्ट दर्ज कराई। एसडीओपी उमेश तिवारी के मुताबिक पांच प्रकरण धारा 3/4, 5/6 पास्को एक्ट, 75 जेजे एक्ट के तहत पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

SP बोले FIR हो गई, अब जांच करेंगे…
प्राइवेट कोचिंग में दुष्कर्म की शिकायत पर एफआईआर की गई है। बाकी 25 बच्चों से गंदी हरकत की जांच की जा रही है। – रोहित कासवानी, एसपी, विदिशा

KBP NEWS.IN

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    twenty + two =