स्टेट डेस्क/चौरई : मध्यप्रदेश ईको पर्यटन विकास बोर्ड के मार्गदर्शन में एवं वन परिक्षेत्र चौरई के तत्वाधान में शासन द्वारा 15 दिसंबर से 31 जनवरी 2025 तक चलाए जा रहे ,में भी बाघ….हम है बदलाब अभियान के तहत ग्राम आमाझिरी के जंगल में शुक्रवार को अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पांजरा हाई स्कूल एवं आमाझिरी माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों को स्कूल स्टाफ की उपस्थिति में, रेंजर द्वारा पर्यावरण में वन एवं वन्यप्राणी के महत्व को समझाया गया, साथ ही स्कूल से अन्यत्र जंगल में अनुभूति के कार्यक्रम में आए विद्यार्थियों को फॉरेस्ट विभाग द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में भाग लिया। विद्यार्थी जंगल के खुशनुमा मौसम का पूर्णतः आनंद लेते नजर आए।

इस दौरान रेंजर हीरालाल सनोडिया, डिप्टी रेंजर अरुण सेंगर, अहेलसा उईके, बसंत बैंस, रामप्यारी उईके, संजय यादव, आशीष शुक्ला, मनीष जैन, अनिल सराठे, सुनील यादव, हरिनारायण शर्मा, राजा बाबू रघुवंशी, एवं वरिष्ट पत्रकार अवनीत गंगवाल, ललित डेहरिया, अभिषेक मिश्रा, अमित सोनी, शुभम रघुवंशी व ग्राम के सरपंच अन्य उपस्थित रहे।
KBP NEWS.IN
… हरिओम रघुवंशी (चांद)
76973 76233








