स्टेट डेस्क/ छिन्दवाड़ा- बीते दिनों छिंदवाड़ा भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष की घोषणा हुई, जिसमें शेषराव यादव को प्रदेश कार्यसमिति ने दोबारा अध्यक्ष बनाया है। जिसके बाद से जिलाध्यक्ष शेषराव यादव को बधाई देने वालों की होड़ लगी हुई है। गौर हो कि श्री यादव के कार्यकाल में पार्टी को लगभग 45 साल बाद स्थाई सांसद मिल पाया है, इस लिहाज से श्री यादव को शुभंकर की संज्ञा भी दी गई है।

स्वागत और बधाई देने की श्रृंखला में आज वरिष्ठ भाजपा नेत्रियों द्वारा स्वागत सत्कार किया गया। जिसमें पूर्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रीति बिसेन, पूर्व महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री शबनम ज़फ़र ख़ान, पूर्व पार्षद किरण श्रीवास्तव, पूर्व पार्षद भारती देशवाड़े, पूर्व पार्षद हेमा क्षत्रिय, पूर्व पार्षद दीपिका सलामे, नीलिमा जघेंला, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कांता ठाकुर, पूर्व नगर मंत्री पूनम कटरे, शमा परवीन आदि उपस्थित रहीं।

KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    three × two =