स्टेट डेस्क/छिन्दवाड़ा- पुलिस अधीक्षक अजय पांडे के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक अजय राणा के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी कुण्डीपुरा मनोज बघेल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ (गांजा) के विरुद्ध कार्य में संलिप्त आरोपियों से कुल 09 किलो 336 ग्राम गांजा, जिसकी कीमत करीब 90,000/- (नब्बे हजार रुपये) का जप्त कर आरोपियो को गिरफ्तार किया है। आरोपियो के विरूद्ध अप. क्र. 56/25 धारा 8/20 एन डी पी एस एक्ट* पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

गौरतलब हो कि मुखबिर की सूचना मिली कि सफेद रंग की बोरी में अवैध मादक पदार्थ (गांजा) रखकर शंकर मंदिर सोनाखार रेल्वे ब्रिज के पास दो युवक खड़े हैं, तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर मुखबिर के बताये अनुसार हुलिया के दो व्यक्तियो, जिसमें एक व्यक्ति के हाथ में एक प्लास्टिक की सफेद रंग की बोरी लिये हुए दिखाई दिये। जिन्हे दबिश देकर पकड़ा गया। तलाशी लेने पर कब्जे से बोरी में रखे अवैध मादक पदार्थ (गांजा) 09 किलो 336 ग्राम कीमती करीब 90,000/-(नब्बे हजार रुपये) का होना पाया गया।

जिसके संबंध में आरोपियो से बारीकी से विधिवत पूछताछ करने पर एक अन्य आरोपी जो अवैध मादक पदार्थ (गांजा) को बेचने के लिये ग्राहक की तलाश में गया हैं जिसे भी पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। उक्त तीनों आरोपी अवैध लाभ कमाने के उद्देश्य से अवैध मादक पदार्भ (गांजा) को बेचने की फिराक में थे। आरोपियों से अवैध मादक पदार्थ जप्त कर गिरफ्तार किया गया। जिन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

इनको किया गिरफ्तार…
इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें प्रदुम पिता फत्तुलाल यादव उम्र 26 साल, मंशाराम पिता शिवराम यादव उम्र 21 साल और मोहित पिता अशोक पंचेश्वर उम्र 20 साल,
तीनो निवासी ग्राम सुकवाहा धनबर्रा टोला लखनवाडा जिला सिवनी सामिल हैं।

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका…
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मनोज बघेल, उपनि.आशीष बरकड़े, सउनि मनोज रघुवंशी, संतोष बघेल, प्र.आर.प्रदीप बघेल, आर. करन रघुवंशी, जीवन रघुवंशी, सायबर सेल आदित्य रघुवंशी, नितिन सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

KBP NEWS.IN
… जाहिद खान
9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    four × 1 =