स्टेट डेस्क/छिंदवाड़ा-मंगलवार को जिले के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान एडिफाई स्कूल में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इस वर्ष स्कूल प्रबंधन द्वारा वार्षिकोत्सव की थीम “अस्तित्व” रखी गई थी। वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मंगलवार शाम को माँ सरस्वती पूजन एवम वंदना के साथ हुआ। जिसके बाद स्कूली विद्यार्थियों द्वारा समाज को सकारात्मक संदेश देने वाले और वीर महापुरुषों व वीरांगनाओं की गाथाओं से ओतप्रोत एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी गई।

इस दौरान वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में मौजूद कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने उपस्थित विधार्थियों व पालकों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय मे हमें शिक्षा को लेकर बच्चों पर बोझ नही डालना चाहिए बल्कि बच्चों का जिस क्षेत्र में फोकस हो उसे महसूस कर उसे उस क्षेत्र में दक्ष बनाने का प्रयास होना चाहिए। इसके साथ ही बच्चों का भी ध्येय निश्चित होना बहुत जरूरी है तब ही वे अपनी मंजिल प्राप्त कर सकते हैं।

वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के दौरान विशेष रूप से श्रीमती शालिनी विवेक साहू, जिला शिक्षा अधिकारी जी एस बघेल, जिले के कई गणमान्य नागरिक, पालकगण, प्रेस क्लब के सदस्य सहित स्कूल स्टाफ मौजूद था।

एडिफाई स्कूल के डायरेक्टर डॉ सुमित साहू ने वार्षिकोत्सव में पधारे सभी गणमान्य नागरिकों का अभिनंदन करने के साथ ही कार्यक्रम के अंत मे सभी का आभार जताया।

KBP NEWS.IN
… जाहिद खान
9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    15 + 18 =