स्टेट डेस्क/बिछुआ- छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डे और चौरई एसडीओपी सौरभ तिवारी द्वारा अवैध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध कार्रवाई के निर्देश के पालन में थाना प्रभारी बिछुआ एवं पुलिस स्टाफ के द्वारा 14-15 फरवरी की दरमियानी रात मुखबिरो से सूचना प्राप्त हुई की ग्राम खमरा में बंटी उर्फ अंकित यादव नाम के व्यक्ति ने अपने घर के पीछे बाड़ी में नीले रंग की कार के अंदर डिक्की में अवैध रुप से अधिक मात्रा में शराब बिक्री करने हेतु रखा है।

सूचना पर थाना प्रभारी मोहन सिंह मर्सकोले के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा शराब रेड कार्यवाही की गई। मुखबिर के बताये अनुसार कार आरोपी के घर की बाड़ी में खड़ी होना पायी गयी तथा गाड़ी के अंदर बंटी उर्फ अंकित यादव बैठा हुआ था, जो पुलिस एवं पुलिस की गाडी को देखकर कार से उतरकर मौके से भाग गया।

मौके पर खड़ी मिली कार क्रमांक MP-28-ZH- 8668 को चेक करने पर डिक्की के अंदर 10 नग खडडे की पेटियों में भरी 86 लीटर देशी एवं अंग्रेजी शराब कीमती अनुमानित 55 हजार रुपए एवं घटना मे प्रयुक्त कार मौके से जप्त की गई। फरार आरोपी बंटी यादव पर धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम सन् 1915 का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। आरोपी बंटी यादव के विरुद्ध पूर्व में भी अवेध शराब तस्करी में संलिप्तता होने के आधा दर्जन मामले पंजीबद्ध है।
इनकी रही विशेष भुमिका… इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मोहनसिंह मर्सकोले, सउनि शिवशंकर सिंह राजपुत, प्रमोद धुर्वे, राकेश उइके, जयंत राजपुत, नृत्यकिशोर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
KBP NEWS.IN
हरिओम रघुवंशी
समाचार विज्ञापन के लिए संपर्क – 9425391823








