स्टेट डेस्क/छिन्दवाड़ा- जिले के ग्रामीण विकास विभाग में चंबल की तर्ज पर काम हो रहा है। दरअमल यहां सरपंच, सचिव और इंजीनियर कागजों में काम कर रहे है। इतना ही नहीं कागजों में काम करते हुए सरकार को जमकर चूना लगा रहे है। कुछ ऐसा ही मामला परासिया ब्लॉक का प्रकाश में आया है। जहां सरकारी तालाब चोरी हो गया है।

बताया जाता है कि वर्ष 2022-23 में शासन-प्रशासन द्वारा किसानों को लाभान्वित करने उनके खेत में तालाब निर्मित करने लाखों रुपए स्वीकृत किया गया। किन्तु कई तालाब कागजों में बनाया गया है। मामला परासिया ब्लॉक के बीजागौरा पंचायत का है। जहां निवासी कलीराम गोली के खेत में तालाब निर्माण हेतु स्वीकृति दी गई थी। खेत तालाब योजना के तहत उक्त कार्य किया जाना था। जिसका वर्क कोड 17360060591 डब्ल्यूसी। 22012035060833 है। किन्तु मौके पर जाकर देखा जाये तो तालाब दूर-दूर तक नजर नहीं आएगा।

ऐसे में यहां जुन्नारदेव ब्लॉक के ग्राम पंचायत नजरपुर क्रमाक 3 जैसी वारदात खुलकर सामने आई है। यहां भी अफसरों और कर्मचारियों ने मिलकर शासन को लम्बा चूना लगा दिया है। सूत्रों की माने तो जिले में ग्रामीण विकास विभाग में ऐसे कई घोटाले को अंजाम दिया गया है। किन्तु शिकायत के आभाव में कही सरपंच सचिव बचे हुए है। तो वहीं वरिष्ठ अफसरों की मेहरबानी से घोटालेबाज बचे हुए है।

जांच के बाद होंगे कई खुलासे…
परासिया ब्लॉक में करोड़ों के घोटालों के अंजाम दिया गया है। यदि एक दशक के कार्यों का भौतिक सत्यापन हो तो, कई घोटाले खुलकर सामने आ जायेंगे। किन्तु इस ओर अफसरों सहित नेता भी चुप्पी साधे बैठे रहते है। जिसके चलते शासकीय राशि का गबन करने के बावजूद सरपंच और सचिव बच निकलने में कामयाब हो जाते है।

कागजों में हो रहा काम…
परासिया की ग्राम पंचायत बीजागौरा में कई कार्य कागजी में होने की बात सूत्रों द्वारा कही जा रही है। यहां वर्ष 2022-23 से अब तक ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ नहीं मिल पा रहा है। जबकि शासकीय राशि का जमकर गबन किया जा रहा है। जिसको लेकर ग्रामीणों द्वारा जांच की मांग भी की जा रही है।

KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    3 + eighteen =