स्टेट डेस्क/छिन्दवाड़ा- मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सिंगोड़ी में कुछ लोग 52 ताश के पत्तों पर पैसों का दाव लगाकर जुआ फड़ सजाये हुए हैं। सूचना पर चांद पुलिस के द्वारा घेराबंदी कर रेड कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

इन्हें किया गया गिरफ्तार…
ओमप्रकाश रघुवंशी निवासी धामनिया माल, अंशुल तगड़े निवासी सिंगोड़ी, कृष्ण कुमार गोहिया निवासी साख, फुलवान शाह तेलगांव निवासी साजपानी
को घेरा बंदी कर पकड़ा गया तथा पूछताछ की गई। पूछताछ पर सभी के द्वारा जग्गू पिता कुबेर रघुवंशी निवासी सिंगोड़ी के द्वारा जुआ फड़ बैठाना तथा जुआ खिलवाना बताया गया एवं अंधेरे का फायदा उठा कर जग्गू ,गोविंद कटिया तथा छोटू धुर्वे भाग गए। आरोपियों के कब्जे से 52 ताश के पत्ते तथा नगदी 35 सौ रुपए एवं तीन मोटरसाइकिल जप्त कर आरोपी के विरुद्ध 13 जुआ एक्ट तथा 49 BNS का अपराध पंजीकृत किया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी महेंद्र भगत, सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता, आरक्षक योगेश राजपूत, सुरेंद्र बघेल, सुमित बेस, राहुल, जितेन्द्र की मुख्य भूमिका रही है।

KBP NEWS.IN
*हरिओम रघुवंशी

समाचार विज्ञापन के लिए संपर्क करें- 9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    fifteen − five =