स्टेट डेस्क/भोपाल – मोहन सरकार किसानों का गेहूं 2600 रुपये प्रति क्विंटल के दाम पर खरीदेगी। किसानों को बीते साल की तुलना में प्रति क्विंटल 200 रुपए अधिक मिलेंगे। बीते साल समर्थन मूल्य 2400 रुपए था। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को गढ़ाकोटा में रहस लोकोत्सव 2025 को 2600 रुपए दाम देने की बात दोहराई है। प्रदेश में 15 मार्च से सभी केंद्रों पर गेहूं बेच सकेंगे। खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया पहले इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम में यह खरीदी 1 मार्च से और बाकी संभागों में 17 मार्च से होनी थी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर में कहा कि कांग्रेस रोज सुबह से उठकर कोसती रही कि अब भाजपा की सरकार बन गई, गेहूं के दाम 2700 प्रति क्विंटल करो। लेकिन हमने किसानों से वादा किया था कि हम पांच साल के भीतर गेहूं के दाम 2700 प्रति क्विंटल करेंगे। अभी तो दूसरा साल है, तब हम 2600 रुपए में गेहूं खरीदने जा रहे हैं, आने वाले साल में 2700 रुपए प्रति क्विंटल देंगे।

■ 3600 केंद्रों पर खरीदी होगी।
■ 31 मार्च तक पंजीयन करा सकेंगे।
■ बीते वर्ष 100 लाख टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य था
■ इस वर्ष खरीदी का लक्ष्य 80 लाख मीट्रिक टन है।
KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391823








