स्टेट डेस्क – मध्यप्रदेश के 21 लाख श्रमिकों के न्यूनतम वेतन में 1625 से 2434 रुपए प्रतिमाह की वृद्धि हुई है। श्रमिकों को यह लाभ मार्च 2025 से ही मिलेगा। हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ के फैसले के बाद श्रम विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।

हालांकि विभाग ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि बढ़े हुए वेतन का 11 माह का एरियर दिया जाएगा या नहीं, पर श्रमिक संगठन मानकर चल रहे हैं कि उन्हें अप्रैल 2024 से ही बढ़ा वेतन और एरियर मिलेगा। क्योंकि कोर्ट ने मध्य प्रदेश टेक्सटाइल मिल्स एसोसिएशन की वेतनवृद्धि की अधिसूचना के खिलाफ लगी याचिका खारिज कर दी थी। हाईकोर्ट ने 10 फरवरी को मामले का फैसला सुनाया था। कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिए हैं कि टेक्सटाइल एवं मेड अप्स उद्योग, वूवन-निटेड और टेक्निकल टेक्सटाइल फेब्रिक से बने अपेरल और फुट वियर निर्माण इकाइयों में काम करने वाले श्रमिकों के लिए अलग से वेतन तय करें।

मध्यप्रदेश का बजट 12 मार्च को आएगा….
मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार का पहला पूर्ण बजट 12 मार्च आएगा। राज्य सरकार का वित्त विभाग नए बजट की तैयारियों में जुटा हुआ है। मोहन कैबिनेट अगले दस दिनों में सरकार के पहले पूर्ण बजट को मंजूरी देगी, जिसे राज्यपाल के अभिभाषण के बाद सदन में पेश किया जाएगा। यह बजट चार लाख करोड़ रुपए से अधिक का होगा। इसके साथ ही चालू वित्त वर्षका दूसरा अनुपूरक बजट भी 10 मार्च से शुरू होने वाले बजट सत्र में पेश किया जाएगा।
KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391823








