नेशनल डेस्क – महाराष्ट्र राज्य सरकार ने विदर्भ में बर्ड फ्लू के खतरे को लेकर भी सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। वहां कौवों में एवियन इंफ्लूएंजा (बर्ड फ्लू) की पुष्टि हुई है, हालांकि इंसानों में इसके संक्रमण की कोई पुष्टी नहीं हुई है। महाराष्ट्र के स्वास्थ मंत्री प्रकाश आबिटकर ने बताया कि संदिग्ध मरीज के नमूने जांच के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ऑफ वायरोलॉजी भेजे गए है।

उन्होंने कहा, सावधानी के तौर पर हमने प्रभावित इलाकों में चिकन की दुकानों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
चिकन खाने को लेकर किया गया सतर्क…

इससे पहले पुणे में गुइलेन-बैरे सिंड्रोम (जीबीएस) के मामले सामने आने के बाद उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने लोगों से अधपका चिकन खाने से बचने की अपील की थी। हालांकि, इस बीमारी और चिकन के बीच किसी स्पष्ट संबंध की पुष्टि नहीं हुई है, फिर भी सरकार ने ऐहतियात बरतने की सलाह दी है।
KBP NEWS.IN
9425391823








