स्टेट डेस्क/छिन्दवाड़ा- छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने वाले शिक्षक के विरुद्ध कार्यवाही का शिकंजा कसा गया है। बताया जाता है कि पुलिस द्वारा जहां आरोपी शिक्षक के विरुद्ध अपराध पंजीबध्द कर लिया गया है। तो वही जिला शिक्षा अधिकारी जीएस बघेल द्वारा शिक्षक को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।

मिली जानकारी अनुसार ने पांढुर्गा के ग्राम डुड्डेवानी स्थित शासकीय स्कूल में पदस्थ शिक्षक राम सिंह धुर्वे द्वारा एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ की गई। जिसकी शिकायत छात्रा ने परिजनों के साथ थाने पहुंच कर की।

शिकायत के आधार पर मोहगांव पुलिस द्वारा आरोपी शिक्षक राम सिंह धुर्वे के विरुद्ध भादंसं की धारा 354, 354 (क), 509, 294 तथा पाक्सो अधिनियम, 2012 की धारा 7, 8, 9, 10 के तहत मामला पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया है। मामले को लेकर डीईओ श्री बघेल द्वारा प्रस्ताव संयुक्त संचालक के समक्ष भेजा गया। जहां से आरोपी शिक्षक को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। सस्पेंड की तिथि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय सौंसर नियत किया गया है।

KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    18 + 9 =