स्टेट डेस्क/छिंदवाड़ा- आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है, महिलाओं के प्रति सम्मान प्रदर्शित करने का दिन है… छिंदवाड़ा पुलिस ने महिला दिवस की पूर्व संध्या पर एक हैरान-परेशान महिला के चेहरे पर मुस्कान ला दी और अपनी सक्रियता से जनता का भरोसा और मजबूत किया।

वाक्या शुक्रवार का है, सिवनी निवासी महिला मोनिका बस से अपने मायके गणेशगंज से सिवनी के लिए निकली। सिवनी में जब घर पहुँच कर सामान चैक किया तो करीब 50 हजार मूल्य के गहने व नगदी वाला पर्स गायब मिला। तत्काल महिला का पति सतेंद्र सिवनी बस स्टैंड पहुँचा लेकिन तब तक बस छिंदवाड़ा के लिए निकल गई थी। सतेंद्र ने छिंदवाड़ा पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना देकर मदद मांगी और कंट्रोल रूम प्रभारी डी एस शेंडे, महिला आरक्षक राजनीता बघेल, सुशीला और शीतल ने बस की लोकेशन और कंडेक्टर अरविंद का नंबर अरेंज किया और बात की।

पहले तो कंडेक्टर ने उस सीट पर पर्स होने से मना कर दिया जिस पर मोनिका ने सफर किया था। छिंदवाड़ा पुलिस ने कंडेक्टर को अच्छे से बस चेक करने के लिए कहा, तब एक सीट के नीचे पर्स मिल गया और दोपहर को उसे छिंदवाड़ा पुलिस को सौंप दिया गया। कंट्रोल रूम की टीम ने मोनिका और सतेंद्र को सिवनी से बुलाकर उनका खोया पर्स वापस लौटाया। एसपी अजय पांडे ने तत्काल एक्शन लेकर महिला का पर्स वापस उस तक पहुंचाने वाली टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391823