स्टेट डेस्क/चौरई- नारी शक्ति का सम्मान ही सर्वोपरि- की तर्ज पर शासकीय महाविद्यालय चौरई में 8 मार्च ,अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भव्य नारी सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य मुकेश कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम अध्यक्ष पूर्णिमा जैन की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम मां वीणावादिनी की पूजा के पश्चात कार्यक्रम को आगाज किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत में जनपद अध्यक्ष सरोज राधेश्याम रघुवंशी ने छात्राओं को उद्वोधन देते हुए कहा कि वर्तमान में नारी हर एक क्षेत्र में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रही है एवं देश के विकास में सहभागिता दे रही है। नारी शक्ति का सम्मान अति आवश्यक है एवं जो नारी का सम्मान नहीं करता वह भी सम्मान का हकदार नहीं है। साथ ही वनस्पति शास्त्र विभाग में भी मां सरस्वती की मूर्ति का अनावरण किया गया।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों में….
प्रथम स्थान तृप्ति विश्वकर्मा, द्वितीय स्थान आयुषी राउत, एवं तृतीय स्थान अंजनी रघुवंशी ने प्राप्त किया।

महिला एवं बालविकास परियोजना विभाग की भी सहभागिता….
महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में महिला एवं बालविकास परियोजना विभाग की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा पोषण आहार प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से छात्राओं को पोषण आहार के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई एवं छात्राओं को पोषण आहार से अवगत कराने के पश्चात वरिष्ट आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का उद्बोधन भी प्राप्त हुआ। इसी बीच अधिकारी अभिषेक वर्मा ने कहा नारी का शिक्षित एवं जागरूक होगा अति आवश्यक है। सायबर क्राइम जैसे अपराधों से जागरूक रहने एवं असामाजिक तत्वों की शिकायत करने की बात की।

मुख्य रूप से ये रहे उपस्थित…
कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष सरोज रघुवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष पूर्णिमा जैन, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष राधेश्याम रघुवंशी, पूर्व नपा उपाध्यक्ष संजय सुकांत जैन, पार्षद अनसुईया सोनी, महिला एवं बालविकास परियोजना अधिकारी अभिषेक वर्मा सहित शासकीय महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

KBP NEWS.IN
हरिओम रघुवंशी

समाचार विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    one × 3 =