स्टेट डेस्क छिन्दवाड़ा/चौरई – दबंगों भूमाफियाओं एवं अवैध कब्जाधारियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि मोक्षधाम में शव जलाना भी लोगो के लिए मुश्किल हो गया है। ऐसा ही मामला चौरई तहसील अंतर्गत ग्राम मुआरी का सामने आया है। जहां बीते दिन अमीर उईके उम्र लगभग 60 साल निवासी मुआरी का शव गांव के मोक्षधाम अंत्येष्टि के लिए परिजन द्वारा ले जाया गया था लेकिन कुछ कब्जाधारियों द्वारा शव को जलाने नहीं दिया गया। जिसके बाद परिजनों ने अधिकारियों के समक्ष गुहार लगाई और लगभग तीन घंटे बाद शव की अंत्येष्ठि की गई।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में दो मोक्षधाम है एक पुराना और एक नया। जहां पूरी सुविधाएं भी हैं। उन्होंने बताया कि ज्यादातर शवो को नए मोक्षधाम ही ले जाया जाता है। जिसके चलते पुराने मोक्षधाम की जमीन पर गांव के दबंगों द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया है।

आज मृतक अमीर उईके के शव को पुराने मोक्षधाम अंत्येष्टि के लिए ले जाया गया, तो अवैध कब्जाधारी दबंग द्वारा अंत्येष्टि नहीं करने दी गई। जिसके बाद परिजनों ने अधिकारियों को इसकी सूचना दी और अधिकारियों के हस्तक्षेप से तीन घंटे बाद शव की अंत्येष्टि की गई।

जांच कर कार्रवाई करेंगे

मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी और मोक्षधाम को कब्जामुक्त कराया जाएगा।

प्रीति पटेल, तहसीलदार चौरई

KBP NEWS.IN
हरिओम रघुवंशी

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    16 − 8 =