स्टेट डेस्क/ छिन्दवाड़ा- अनंतश्री विभूषित पश्चिमान्नाय द्वारका शारदापीठाधीश्वर जगतगुरू शंकराचार्य स्वामीश्री सदानंद सरस्वती जी महाराज का गुरुवार को नगर आगमन हुआ। देवभूमि डेव्हलेपर्स के सभी आयोजकों ने इमलीखेड़ा में उनका पूजन के बाद आतिशबाजी कर स्वागत सत्कार किया।

इस दौरान रास्ते में जगह-जगह उनका पूजन कर अभूतपूर्व स्वागत किया गया। जिसमें इमलीखेड़ा, हनुमान मंदिर, सर्रा, करण होटल, चंदनगांव बस स्टैंड, राजा की बगिया, भरतादेव रोड, प्रवार टी हाउस, ईएलसी चौक, राजीव भवन, पोला ग्राउंड, अनगढ़ हनुमान मंदिर, विद्या निकेतन स्कूल, फव्वारा चौक, प्रेस कॉम्प्लेक्स के सामने, बस स्टैंड तिलक मार्केट, दादाजी धुनीवाले, संतोषी माता मंदिर, श्याम टॉकीज, डी नेमा, जनपद कार्यालय, रामबाग रोड नरसिंहपुर नाका, हिंदुस्तान यूनिलीवर और अंत में चौखड़ा चौक शामिल है। इसके बाद श्रीनंदन हिल्स पहुंचे। जहां उन्होंने कालोनी के मंदिर पहुंचे।

जानकारी देते हुए, उज्जवल सूर्यवंशी ने बताया कि परमपूज्य सदानंद महाराज जी नगर में तीन दिन रहेंगे। इस दौरान श्रीनंदन हिल्स में धार्मिक आयोजन के साथ धार्मिक प्रवचन भी होंगे। वही मंदिर में उनके हस्ते मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन भी किया जाएगा। इस दौरान 19 अप्रैल को महाराज जी जिले के श्रद्धालुओं को गुरुदीक्षा देंगे। आयोजकों ने गुरूदीक्षा और धार्मिक कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित करने आंग्रह किया है।

KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    nine + 18 =