शुक्रवार को धर्मसभा को किया संबोधित, बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे

स्टेट डेस्क/छिन्दवाड़ा- सनातन धर्म के रक्षक सनातनियों के – पूजनीय शंकराचार्य सदानंद महाराज शनिवार को चौखड़ा में देवभूमि डेवलपर्स द्वारा निर्मित श्रीनंदन हिल्स में बने शिव मंदिर में शिव परिवार व अन्य देवों की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। शुक्रवार को बड़ी संख्या में धर्मावलंबी मंदिर परिसर और आयोजन स्थल पर पहुंचे। यहां शंकराचार्यज़ी का पूजन अर्चन कार्यक्रम संपन्न किया गया। इसके बाद शंकराचार्य ने धर्म सभा को संबोधित भी किया। शाम 4 बजे श्रीनंदन हिल्स में कार्यक्रम शुरू हुआ। बड़ी संख्या में छिंदवाड़ा सहित आसपास के क्षेत्रों और अन्य जिलों से भी श्रद्धालु पधारे ओर महाराजश्री के दर्शन किए।

देवभूमि डेव्हलेपर्स परिवार ने बताया कि यह तीन धार्मिक आयोजन है। इस कार्यक्रम के तहत प्राण प्रतिष्ठा, कथा, भजन कीर्तन और अन्य धार्मिक आयोजन होंगे। शुक्रवार की शाम को कथा के बाद सुप्रसिद्ध भजन गायक मनीष अग्रवाल ने अपने भजनों की शानदार प्रस्तुति दी। हवन पूजन और आरती के बाद महाप्रसाद वितरण भी होगा। पूज्यपाद शंकराचार्यजी के दर्शन करने के लिए शुक्रवार को आम श्रद्धालुओं के अलावा बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य और जनप्रतिनिधि भी पहुंचे।

शंकराचार्य जी का पादुका पूजन

जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी श्री सदानंद सरस्वती महाराज जी द्वारिका पीठाधीश्वर का शुभ आगमन छिंदवाड़ा की पुण्य धरा पर हुआ है। इस पुनीत अवसर पर ब्राह्मण समाज के 101 परिवारों एवं अनाज व्यापारी संघ द्वारा जगतगुरू शंकराचार्य जी का पाटुका पूजन पूजा शिवि लॉन गांधी गंज के पीछे, सिवनी प्राणमोती में शनिवार सायं 6 बजे किया जाएगा एवं उपस्थित सभी लोगों को जगतगुरू शंकराचार्य जी के आशीर्वचन प्राप्त होंगे। इस कार्यक्रम में उपस्थित रहने के लिए भारतीय ब्राह्मण एकता मंच के अंशुल शुक्ला, संदीप अग्निहोत्री, अनूप दुबे, राजा राम दुबे, अन्नू शर्मा, नितेश दुबे एवं छिंदवाड़ा अनाज व्यापारी संघ के अध्यक्ष प्रतीक शुक्ला ने उपस्थित रहने हेतु अपील की है।

KBP NEWS.IN
… जाहिद खान
9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    three × 4 =