स्टेट डेस्क/चांद – मध्यप्रदेश शासन के जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह के निर्देश, जिला शिक्षा अधिकारी गोपाल सिंह बघेल के मार्गदर्शन में शासकीय विद्यालय जल गंगा संवर्धन अभियान में भाग ले रहे है।

कार्यक्रम प्रभारी राकेश कुमार मालवीय ने बताया कि आज जल स्रोत की सफाई हेतु प्राचार्य अनिल तागड़े के नेतृत्व में चाँद नगर के ख़मरा रोड स्थित तालाब की सफाई में श्रमदान हेतु सभी शिक्षक कुदाल, फावड़ा व घमेला लेकर चल पड़े। जहां सभी ने मिलकर एक घंटे श्रमदान किया। तत्पश्चात श्री मालवीय ने जल संरक्षण हेतु इस अभियान की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। सभी को शपथ दिलाई कि सभी अपने जीवन मे जल बचाने हेतु वृक्षारोपण, जल श्रोतों की स्वच्छता, जल के सीमित उपयोग हेतु कार्य करेंगे।

इस अवसर पर शिक्षक गोविंद सिंह महड़ोले, पवन सिंह रघुवंशी, श्रीमती संध्या साहू, सुश्री वैदेही साहू, श्रीमती स्वाति जैन, रामसिंह पंचेश्वर, रघुनाथ वर्मा, समीर क़ुरैशी, दौलत वर्मा, श्रीमती मिताली रघुवंशी, व छात्रों ने सहभागिता की।

KBP NEWS.IN
हरिओम रघुवंशी

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    18 − fourteen =