स्टेट डेस्क/छिन्दवाड़ा- द्वारकाशारदापीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती के माध्यम से तीन दिवसीय दिव्य प्राण प्रतिष्ठा और मंदिर लोकार्पण समारोह में शनिवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। विधि विधान से शंकराचार्य ने मंदिर में भगवान शिव की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की।

विगत गुरुवार से श्री नंदन हिल्स चौखड़ाढाना में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को स्वामी सदानंद सरस्वती ने सत्संग के दौरान प्रवचन भी सुनाए। शनिवार को नित्यपूजन, मूर्तिन्यास, कलशारोहण, प्रसाद प्रतिष्ठा, मूर्ति प्राणप्रतिष्ठा, रुद्राभिषेक और पूर्णाहुति का कार्यक्रम जगदगुरु शंकराचार्य महाराज के माध्यम से किया गया। इसके अलावा विशाल प्रसादी भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भजन संध्या के कार्यक्रम में उज्जैन के प्रख्यात भजन गायक महाकाल की गुलामी फेम किशन भगत अपनी प्रस्तुति से भक्ति मय माहौल बना दिए।
छिंदवाड़ा में पहली बार पहुंचे द्वारिका पीठाधीश्वर जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी सदानंद जी महाराज ने चौखड़ा स्थित श्रीनंदन हिल्स में त्रिदिवसीय प्राण प्रतिष्ठा व मंदिर लोकार्पण महामहोत्सव में शनिवार की शाम अनेक विषयों पर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सनातन से बड़ा कोई धर्म नहीं है। श्रीमद भागवत गीता के बारे उन्होंने कहा कि साक्षात्कार करने की शक्ति परमात्मा ने मनुष्यों को दी है, लेकिन अज्ञान के कारण हम उन्हें प्राप्त नहीं कर पाते है।

उन्होंने सृष्टि की बीज मां जगदम्बा को बताते हुए कहा कि मां का प्रलय में भी विलय नहीं होता। सुखदेव जी ने माता पिता की इच्छा पूर्ण करने के लिए जन्म लेने से पहले संसार के प्रपंच से बचने के लिए शिवजी से वचन मांगा था। श्रद्धाओं को मां की महिमा सहित कथाओं के माध्यम से आत्यात्म की गंगा बहाई।
इस अवसर पर सांसद विवेक बंटी साहू ने पूरे परिवार के साथ शंकराचार्य जी के प्रवचनों को सुना, वहीं साष्टांग प्रणाम कर आर्शीवाद भी प्राप्त किया। इधर पूर्व सांसद नकुल नाथ भी जगतगुरू शंकराचार्य का आर्शीवाद प्राप्त करने मौजूद रहे। इस अवसर पर उनके साथ वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे, उज्जवल सूर्यवंशी की भी मौजूदगी रही।
मधुर भजनों पर झूमे श्रद्धालु…
श्रीनंदन हिल्स में आयोजित एक शाम महाकाल के नाम कार्यक्रम में मधुर भजनों की प्रस्तुति पर श्रद्धालु श्रोता झूम उठे। गायिका रूपाली व शेफाली ने कार्यक्रम में पहले समां बांध दिया। इसके बाद भजन गायक किशन भगत की प्रस्तुति ने सभी का मनमोह लिया। वहीं मंदिर परिसर में शनिवार की शाम विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391823








