स्टेट डेस्क/छिन्दवाड़ा- आज शाम लगभग 5 बजे कोतवाली पुलिस को सुचना मिली कि कुलबहेरा नदी के घोगरा घाट मे नहाने गए तीन नाबालिक लड़को मे से एक लड़का फैज खान पिता अनीश खान निवासी दीवानजी मोहल्ला नहाते नहाते पानी मे डूब गया और बाहर नहीं आया है। सूचना पर पुलिस और sdrf की टीम ने नाबालिग के शव को रेस्क्यू कर निकाला। आपको बता दें मृतक बालक छिंदवाड़ा के वरिष्ठ पत्रकार अनीश खान का बेटा है। जो कि सेंट्रल स्कूल में अध्ययनरत था, मृतक फैज ने इस वर्ष दसवीं कक्षा के एग्जाम दिया था जिसका रिजल्ट आना अभी बाकी है।

गौरतलब हो कि घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना प्रभारी उमेश गोहलानी स्टॉफ को लेकर पहुचे और SDRF की टीम को सूचित किया गया। SDRF की टीम मोके पर पहुंची और रेस्क्यू कर नदी से शव को बाहर निकाला गया…

मृतक फैज पिता अनीस खान उम्र 16 साल निवासी दीवानजी मोहल्ला के साथ दो अन्य लड़के नुमान पिता इरफ़ान मलक उम्र 15 साल निवासी बैल बाजार एवं अरहान पिता नौशाद खान 12 साल निवासी दीवानजी मोहल्ला जो की सुरक्षित है… पुलिस ने मर्ग कायम कर जाँच में लिया गया है…

KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    2 × one =