स्टेट डेस्क/ छिन्दवाड़ा- नेताओं व दंबगों द्वारा शासकीय जमीनों पर कब्जा कर बेखौफ मकान बनाए जा रहे हैं। वहीं कुछ दंबग तो जमीनों पर कब्जा कर जमीन बेच भी रहे हैं। लेकिन इसके बाद भी जिला प्रशासन सहित नगर निगम इस ओर ध्यान देने को खाली नहीं है। ऐसे ही मामला वार्ड नंबर 10 ताज नगर का सामने आया है जहां 22 फिट के नाले को कब्ज़ा कर करके 5 फिट का कर दिया गया है।

दरअसल यह नाला नक्से में 22 फिट का बताया जा रहा है लेकिन अगर मौके पर पहुंचकर नाले की वास्तविकता देखी जाए तो यह नाला कहीं 10 फिट का, तो कहीं 5 फिट की नाली बनकर रहा गया है। लेकिन इसके बाद भी विभाग के जिम्मेदारों को यह कब्जा नजर नहीं आ रहा है। अधिकारियों की इसी अनदेखी की वजह से दंबगों द्वारा खुलेआम शासकीय जमीनों, नालों की जमीनों पर कब्जा किया जा रहा है।

वार्डवासी परेशान…
वार्ड वासियों ने बताया है कि अगर नाले में कब्जा हो जाता है तो बारिश के दिनों में वार्ड वासियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इसी वजह से हमारे द्वारा आयुक्त सहित अन्य अधिकारियों को इस विषय पर शिकायत की जा चुकी है लेकिन अधिकारी की कार्यवाही केवल आश्वासन तक ही सिमट के रह गई है। विगत दिनों क्षेत्रवासियों ने वार्ड के पार्षद श्री उइके को भी इस विषय पर लिखित शिकायत दी थी। इसके बाद भी इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं हुई।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष का भाई बना रहा डूप्लेक्स…
जानकारी के अनुसार ताज नगर में भूतपूर्व नेता प्रतिपक्ष का भाई, नाले की जमीन पर कब्जा कर डुप्लेक्स बना रहा है। बताया जा रहा है कि नेताजी के भाई को पूर्ण संरक्षण प्राप्त है। जिसके फलस्वरूप नेताजी के भाई द्वारा बेखौफ नाले की जमीन पर इमारत तानी जा रही है। हालाकि वार्ड वासी इसका विरोध कर रहे हैं।

पांच फीट की रह गया नाला…
शासकीय नक्से की बात करें तो नाला 22 फिट का है। लेकिन वार्ड के अधिकांश लोगों ने नाले में कब्जा कर लिया है। नाला कहीं 15 फिट, कही 10 फिट तो कहीं महज 5 फिट का ही रह गया है। क्षेत्र वासियों ने बताया है कि बाकी दंबगों की बात छोडे तो नेता के भाई ने नाले में लगभग 15 से 18 फिट का कब्जा कर लिया है। जिसके बाद नाला सिर्फ 5 फिट का ही रह गया है।

पूर्व में हो चुकी है कार्रवाई- फिर से शुरू हुआ कब्जा…
क्षेत्रवासियों ने बताया कि पूर्व नेता प्रतिपक्ष के भाई के द्वारा पहले भी नाले पर कब्जा करके पक्का निर्माण किया जा रहा था। जिसकी शिकायत पर निगम द्वारा उक्त निर्माण को ध्वस्त किया गया था। लेकिन इसके बाद भी नेताजी का भाई नाले पर फिर से कब्जा कर अवैध निर्माण कार्य कर रहा है।

KBP NEWS.IN

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें-
9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    five × 4 =