स्टेट डेस्क/छिन्दवाड़ा- कश्मीर के अनंतनाग जिला अंतर्गत पहलगाम के पर्यटन स्थल बैसरन घाटी में बीते दिनों हुए आतंकी हमले की पूरे विश्व में निंदा हो रही है। वही देश के अंदर विभिन्न सामाजिक संगठनों के द्वारा भी इस हमले की कड़ी निंदा कर, कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। इसी श्रृंखला में मुस्लिम समाज की ओर से आज छिंदवाड़ा अंजुमन इस्लाहुल मुस्लिमीन कमेटी के सदर अमसाल खान के नेतृत्व में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा करते हुए महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया है।

सौंपे गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि गत 22 अप्रैल 2025 को कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम स्थित बैसरन घाटी में पर्यटकों पर हुआ आतंकी हमला बहुत ही निन्दिनीय हैं और इस हमले में शहीद हुए लोगों के परिवार के प्रति अंजुमन कमेटी छिन्दवाड़ा संवेदना व्यक्त करती हैं।

अतः महोदया जी हम सभी मुस्लिम समाज के लोग अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन कमेटी छिन्दवाड़ा के माध्यम से आपसे मांग करते हैं कि आतंकी हमले करने वाले आतंकियों पर कठोर से कठोर कार्यवाही की जाये। ताकि आगे दोबारा ऐसी घटना घटित न हो सके। ज्ञापन देते समय समाज के सभी मस्जिदों के पेश इमाम साहेबान एवं अंजुमन इस्लाहुल मुस्लिमीन कमेटी के पदाधिकारी, सदस्य एवं समाज के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    6 + 3 =