स्टेट डेस्क/ छिन्दवाड़ा- वन विभाग द्वारा दुर्लभ प्रजाति के गिद्ध की गणना का कार्य किया जाना है। अधिकारियों के मुताबिक विभाग को दुर्लभ प्रजाति के सफेद पीठ वाले गिद्ध भी मिले हैं। छिंदवाड़ा वन व्रत में गिद्ध की गणना तीन दिन तक चलेगी। इसको लेकर आज वन विभाग के संवाद सदन में बैठक आयोजित की गई। जिसमें अधिकारियों ने बताया कि छिंदवाड़ा में दुर्लभ प्रजाति के सफेद गिद्ध भी मिले हैं।

आज संवाद सदन में मुख्य वनसंरक्षक मधु वि राज के मार्गदर्शन में तथा नोडल अधिकारी वनमंडलाधिकारी पश्चिम साहिल गर्ग की उपस्थिति में मधु वि राज द्वारा बताया गया कि, वन वृत्त अंतर्गत भारतीय देशी गिदध एवं सफेद पीठ गिदध छिन्दवाडा वृत्त अंतर्गत दो तरह की प्रजाति पाई गई एवं वनमंडलाधिकारी पश्चिम छिन्दवाडा वनमंडल साहिल गर्ग द्वारा बताया गया कि पूर्व के वर्ष में पश्चिम वनमंडल अंतर्गत कुल 49 गिदध की सख्या रिर्पोट की गई।
गौर हो कि आज यहां वृत्त स्तरीय गिद्ध गणना कार्यशाला का आयोजन किया गया था। जिसमें पश्चिम वनमंडल, पूर्व वनमंडल एवं पांडुना वनमंडल तथा परासिया, तमिया, छिन्दवाडा, अमरवाडा उपवनमंडल के समस्त अधिकारी एवं फील्ड स्टाफ के द्वारा उक्त कार्यशाला में सहभागी रहे। कार्यशाला में बताया गया कि 29.4.2025 को होने वाली गणना कार्य पूर्ण कैसे करें और किसी प्रकार की त्रुटि न हो, इस बाबत प्रशिक्षण दिया गया। भोपाल से आये मास्टर टेनर डी पी श्रीवास्तव के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। गिदध गणना 29.4.2025 से तीन दिवस के लिए की जावेगी। इस संबध में समस्त कर्मचारीयों को प्रशिक्षण प्रदाय किया जा रहा है।कार्यक्रम में उपवनमंडल अधिकारी परासिया विजेंन्द्र खोब्रागडे तथा उपवनमंडल अधिकारी तामिया एच सी बघेल एवं उपवनमंडल अधिकारी छिन्दवाडा भरत सॉलकी उपस्थित रहे।
KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391823








