स्टेट डेस्क/छिन्दवाड़ा- पहलगाम कश्मीर में हुए निरपराध हिंदुओं के नरसंहार के विरोध में आज विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के द्वारा अमित ठेंगे चौक से फवारा चौक तक मशाल यात्रा निकाली गई। मशाल यात्रा में पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।

फवारा चौक में पाकिस्तान आतंकवाद का पुतला दहन किया गया। जिसमें विश्व हिंदू परिषद विभाग मंत्री ऋषिराज सिंह बैस, बजरंग दल विभाग संयोजक शैलेश यदुवंशी, विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष अरविंद प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष बदल साहू, जिला सह मंत्री रुपेश लांजीवर, विनोद कोहले, हिमाचल ठाकुर, बजरंग दल जिला संयोजक गौरव सेन, जिला गौ रक्षा प्रमुख आकाश कहार, जिला सहसंयोजक नीलेश पटेल, जिला बल उपासना प्रमुख रितेश वर्मा, नगर अध्यक्ष टीनू धारू, दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति एवं सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    two × 1 =