स्टेट डेस्क/छिन्दवाड़ा- कांग्रेस ने देश की आजादी के लिए पहले गोरों से लड़ाई लड़ी जिसमें कांग्रेस से जुड़े नेताओं ने बलिदान दिया तब जाकर हमारा आजादी का सपना साकार हुआ है। अब कांग्रेस की लड़ाई संविधान को बचाने व संविधान निर्माता के मान को सुरक्षित रखने के लिए सतत लड़ी जा रही है। इसी कड़ी में जिला मुख्यालय पर मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ की मौजूदगी में संविधान बचाओ रैली निकाली जावेगी।
इसको लेकर जिला कांग्रेस द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है जिसमें उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार के द्वारा सतत व निरंतर रूप से संविधान के साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास किया जा रहा है।

इतना ही नहीं केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेड़कर को लेकर जो टिप्पणी की गई है उससे यह साबित हो रहा है कि भाजपा संविधान के साथ ही बाबा साहब के मान को भी ठेंस पहुंचा रही। संविधान की सुरक्षा व बाबा साहब के सम्मान को सुरक्षित रखने छिन्दवाड़ा जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा आगामी दिवस में संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया जाना है।
आयोजन की रूपरेखा तैयार करने स्थानीय राजीव कांग्रेस भवन में आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई जिसमें कांग्रेस के प्रभारी, पर्यवेक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, उप ब्लॉक अध्यक्ष, शहर अध्यक्ष सहित समस्त मोर्चा संगठन के जिलाध्यक्षों ने अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए।
आयोजित बैठक को गंगाप्रसाद तिवारी, गोविंद राय, अशोक तिवारी, सुनील जायसवाल व चौरई विधायक सुजीत चौधरी ने सम्बोधित किया। बैठक में कांग्रेस के प्रभारीगण, पर्यवेक्षगण, ब्लॉक अध्यक्षगण, उप ब्लॉक अध्यक्षगण, शहर अध्यक्षगण सहित समस्त मोर्चा संगठन के जिलाध्यक्षगण सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
आठ मई को निकाली जावेगी रैली….
संविधान बचाओ रैली के सम्बंध में विस्तृत जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने कहा कि कमलनाथ एवं नकुलनाथ की उपस्थिति में आगामी 8 मई 2025 को संविधान बचाओ रैली निकाली जावेगी। उन्होंने संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए परासिया, दमुआ, हर्रई व बटकाखापा सहित अन्य क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटियों को लेकर भी चर्चा की साथ ही मतदाता सूची, बूथ को मजबूत करने व सहकारिता चुनाव पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उपस्थित पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ ब्लॉक स्तर तक आंदोलन व धरना प्रदर्शन करने का सुझाव दिया।
KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391823








